The Rock & The Undertaker: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) का मेन इवेंट काफी मनोरंजक साबित हुआ था। रोमन रेंस को कोडी रोड्स ने हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। मैच में कई इंटरफेरेंस देखने को मिली। इसी बीच द अंडरटेकर (The Undertaker) की अपीयरेंस और द रॉक (The Rock) पर चोकस्लैम ने फैंस को चौंका दिया था। ग्रेट वन ने अब डैडमैन को चेतावनी दी।द रॉक ने थोड़े समय पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर द अंडरटेकर के साथ अपनी फोटो पोस्ट की। इसमें टेकर उनपर WrestleMania XL के दौरान हमला करते हुए नज़र आ रहे हैं। रॉक ने बताया कि टेकर के कारण प्लान पूरी तरह से खराब हो गया। उन्होंने द अंडरटेकर को धमकी दी और भविष्य में उनकी हालत खराब करने की बात कही। उन्होंने फिनॉम के खिलाफ अपनी दुश्मनी के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा,"इस व्यक्ति को अच्छे से पता है कि किस तरह से पार्टी को खराब किया जाता है। मेरे दोस्त, मैं आपसे जरूर आगे मिलूंगा। बदला आपके लिए खराब साबित होगा लेकिन यह मेरे लिए मजेदार होगा - फाइनल बॉस।"आप नीचे द रॉक की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट में क्या हुआ था?WrestleMania XL की नाईट 1 में द रॉक और रोमन रेंस ने टैग टीम मैच में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हरा दिया था। इसी के चलते नाईट 2 के मेन इवेंट में ट्राइबल चीफ और अमेरिकन नाईटमेयर के बीच हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में ब्लडलाइन रूल्स शर्त जुड़ गई। इस मैच में रोमन और कोडी ने शुरुआत में अच्छा काम किया। जिमी उसो ने दखल देकर रोमन की मदद की लेकिन जे उसो ने उन्हें धराशाई किया। बाद में सोलो सिकोआ की इंटरफेरेंस हुई और उन्हें संभालने के लिए जॉन सीना की चौंकाने वाली वापसी हुई।उन्होंने सिकोआ और रेंस पर हमला किया। बाद में द रॉक ने एंट्री की और जॉन पर अटैक किया। सैथ रॉलिंस ने शील्ड के थीम पर एंट्री की लेकिन वो रोमन का शिकार बने। अंडरटेकर ने अचानक एंट्री करके रॉक पर चोकस्लैम लगा दिया। इसके बाद रेंस ने सैथ पर स्टील चेयर से हमला किया। कोडी रोड्स ने फायदा उठाया और रोमन पर अपने फिनिशर की बारिश करते हुए पिन द्वारा जीत दर्ज की। वो नए चैंपियन बन गए। View this post on Instagram Instagram Post