WWE में वापसी की अफवाहों के बीच The Rock का बड़ा अपडेट, इतिहास रचने के बाद कहा धन्यवाद

WWE
WWE दिग्गज द रॉक की खास प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com)

The Rock Give Major Update: WWE का जब भी कोई बड़ा इवेंट आता है तो द रॉक (The Rock) की वापसी की अफवाहें पहले सामने आ जाती हैं। इसके पीछे का एक कारण है कि इस साल उन्होंने जबरदस्त काम किया है। मजेदार बात ये है कि अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में एक झलक दिखाने के बाद से अभी तक उनकी WWE टीवी पर वापसी नहीं हुई है। अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि द ग्रेट वन अगली बार कब अपने दर्शन देंगे। खैर इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही बड़ा अपडेट साझा किया है।

Ad

WrestleMania XL में इस साल द रॉक बेस्ट कहानी का हिस्सा थे। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ जीत हासिल की। कई सालों बाद उनका जलवा मेनिया में देखने को मिला था। इसके अलावा नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी उनकी दखलअंदाजी देखने को मिली थी। Bad Blood के अंत में अचानक उन्होंने आकर फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने स्टेज एरिया से कोडी, रोमन और जिमी उसो को घूरकर देखा। इसके बाद कुछ इशारे किए और चले गए।

उम्मीद की जा रही थी कि द ग्रेट वन की Survivor Series: WarGames 2024 में एंट्री देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी वापसी की खबरें अभी भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Moana 2 पर अपडेट साझा किया है। द ग्रेट वन ने उनकी फिल्म की दुनियाभर में लगभग 389 मिलियन डॉलर की कमाई करने की पुष्टि की। उनकी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। आप उनकी पोस्ट नीचे देख सकते हैं।

Ad

क्या साल 2025 की शुरूआत में WWE रिंग में वापसी करेंगे द रॉक?

आपका बता दें 6 जनवरी, 2025 को Netflix पर Raw का प्रीमियर एपिसोड देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने इस शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए पहले से कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं। द रॉक भी इस मेगा इवेंट में एंट्री कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WWE ने उन्हें भी बुक किया है। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications