WWE दिग्गज The Rock की फिल्म ने मचाई धूम, बड़ी सफलता हासिल कर फिर लगाया स्टारडम का ठप्पा

WWE
WWE दिग्गज को लेकर अहम खबर सामने आई (Photo: WWE.com)

The Rock Film Break Record: WWE में द रॉक (The Rock) का बहुत बड़ा नाम है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने बड़े मुकाम हासिल किए। WWE से हटकर भी उन्होंने हॉलीवुड में जबरदस्त नाम बना लिया है। हमेशा उनकी फिल्में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं। उनका स्टारडम धमाकेदार है। इस साल रिंग में भी द ग्रेट वन ने धमाल मचाकर खूब वाहवाही लूटी। WrestleMania XL में कई सालों बाद उन्होंने मैच लड़ा। खैर अब उन्हें एक खास चीज के लिए बधाई देने का समय आ गया है।

Ad

WrestleMania XL नाईट 1 में द रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। दोनों ने शानदार जीत हासिल की। नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच भी द ग्रेट वन ने एंट्री कर अपना जलवा दिखाया। इससे पहले रोड टू मेनिया के दौरान उन्होंने अपने कैरेक्टर से खूब धमाल मचाया। कोडी रोड्स के साथ हुए उनके कुछ सैगमेंट की जमकर तारीफ हुई।

द रॉक ने इस बार अपनी रेड वन क्रिसमस मूवी की सफलता के बारे में बताते हुए खास पोस्ट साझा की है, जो प्राइम वीडियो में काफी धूम मचा रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने पिछले हफ्ते में 50 मिलियन व्यूअर्स के देखने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रॉक ने इसके लिए सभी का धन्यवाद किया है। रॉक ने कहा,

हमारी रेड वन क्रिसमस मूवी ने पिछले हफ्ते में 50 मलियन व्यूअर्स के साथ प्राइम वीडियो पर देखने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हमारे सभी पार्टनर्स को इस सफलता के लिए बधाई। सबसे महत्वपूर्ण बात आपको और दुनियाभर में आपकी फैमिली को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने भी इसमें हिस्सा लिया। हमने एक छोटा सा इतिहास बनाया है।
Ad

WWE Bad Blood के बाद नज़र नहीं आए द रॉक

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के अंत में द रॉक ने स्टेज एरिया पर आकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा। इसके बाद रॉक ने कुछ इशारे और चले गए। मजेदार बात ये है कि तब से अभी तक WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए हैं। मौजूदा समय में उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। कभी भी रिंग में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications