"वो भरोसे के लायक नहीं हैं" - WWE दिग्गज Triple H ने Brock Lesnar को लेकर किया चौंकाने वाला दावा 

पूर्व WWE और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर
पूर्व WWE और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ट्रिपल एच (Triple H) ने हाल ही में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के रिटायरमेंट और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की इस चीज़ को लेकर प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान ट्रिपल एच ने यह भी दावा किया कि लैसनर भरोसे के लायक नहीं हैं। बता दें, SummerSlam 2022 से कुछ समय पहले विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था और यह खबर सुनकर ब्रॉक लैसनर SmackDown के एक शो के शुरू होने से कुछ घंटे पहले कंपनी छोड़कर चले गए थे।

Ad
Ad

इस बारे में BT Sports के एरियल हेलवानी से बात करते हुए ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन के ब्रॉक लैसनर के साथ रिलेशनशिप का जिक्र किया और ट्रिपल एच ने यह बात मानी कि लैसनर की वापसी कराने में उनका अहम रोल था।

ट्रिपल एच ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा-

"इस बात में कुछ सच्चाई जरूर है। आपको ब्रॉक लैसनर के विंस मैकमैहन के साथ रिलेशनशिप को समझना होगा। अगर आप कॉम्बैट स्पोर्ट्स पीरियड में ब्रॉक लैसनर के रिलेशनशिप पर गौर करेंगे। उनके डाना व्हाइट के साथ रिश्ते हैं और विंस मैकमैहन के साथ भी। लेकिन वो विंस को जानते हैं। ब्रॉक भरोसे के लायक नहीं हैं, वो ऐसे ही हैं, वो लोगों को पसंद नहीं करते हैं। वो विश्वास के योग्य नहीं हैं और मैंने उस वक्त के बारे में सोचा जहां आपने विंस के रिटायरमेंट के बारे में सुना, अब आगे क्या होगा?"

ट्रिपल एच ने आगे कहा-

" मैं यहां से बाहर हूं, आप जानते हैं इसका क्या मतलब है? यह केवल बस एक पल था। उन्होंने कहा था कि वो (ब्रॉक लैसनर) किसी को नहीं जानते हैं, किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। वो कुछ नहीं जानते हैं। इसके बाद मैंने ब्रॉक से बात की और वो वापस आए। मेरे ब्रॉक लैसनर के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं।"

ब्रॉक लैसनर ने WWE में अपना आखिरी मैच कब लड़ा था?

Ad

ब्रॉक लैसनर ने WWE में अपना आखिरी मैच SummerSlam 2022 में लड़ा था। इस इवेंट में उन्होंने लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का सामना किया था। ब्रॉक लैसनर यह मैच जीतने के काफी करीब आ गए थे लेकिन अंत में रोमन ने द उसोज की मदद से बीस्ट को हरा दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications