क्या WWE दिग्गज Goldberg की सालों बाद रिंग में होगी वापसी? Triple H ने खुद दिया जवाब

Ujjaval
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग पर बयान दिया (Photo: SK Wrestling X Account)
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग पर बयान दिया (Photo: SK Wrestling X Account)

Goldberg One More Match Possibility: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (Goldberg) Bad Blood 2024 के दौरान नज़र आए। इस शो में दिग्गज ने काफी अहम किरदार निभाया। गुंथर (Gunther) ने आकर गोल्डबर्ग का मजाक बनाया। बाद में उन्होंने गुंथर को कंफ्रंट करने का मन बनाया लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें रोका। अब ट्रिपल एच ने गोल्डबर्ग की रिंग में वापसी की संभावना पर बात की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रिपल एच ने कई चीज़ों को लेकर बात की। इसी बीच उनसे गोल्डबर्ग के एक और मैच के लिए वापसी करने की संभावना पर सवाल किया गया। ट्रिपल एच ने क्लियर जवाब नहीं दिया लेकिन बताया कि गोल्डबर्ग की आंखों में उन्हें एक अलग सी चमक दिखी। साथ ही दिग्गज ने गोल्डबर्ग के गुंथर के साथ कंफ्रंटेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिए कि गोल्डबर्ग रिंग में वापस आ सकते हैं और वो इस संभावना पर कभी 'ना' नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा,

"मैं आपको इस बारे में बता सकता हूं। एटलांटा को गोल्डबर्ग पसंद हैं और इसी वजह से आपने उन्हें उनके बेटे और पत्नी के साथ यहां देखा। उन्हें हमेशा ही यहां तगड़ा रिएक्शन मिलता है और उन्होंने शो का आनंद लिया। चीज़ें बोली जाती हैं। जब गोल्डबर्ग वापस आए, तो गुंथर से खुश नहीं थे। हमें देखना होगा कि आगे चीज़ें किस तरह से जाती हैं। समय पर सबकुछ निर्भर होता है। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, बातें असलियत से दूर होती जाती हैं। मैं बिल से शो से पहले मिला था और वो काफी अच्छा महसूस कर रहे थे। जब मैंने उन्हें बाद में देखा, तो उनका लुक एकदम बदला हुआ था और उनकी आंखों में एक चमक थी। इसी वजह से मैं कभी 'ना' नहीं कहूंगा।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE Bad Blood में गोल्डबर्ग ने गुंथर को दी धमकी

WWE दिग्गज ट्रिपल एच के सैगमेंट में गुंथर ने दखल दिया। रिंग जनरल ने गोल्डबर्ग को उकसाया। दिग्गज ने रिंगसाइड पर एंट्री की लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें रिंग में नहीं आने दिया। बाद में सैमी और गुंथर का ब्रॉल हुआ। वो दोनों लड़ते हुए चले गए और गोल्डबर्ग ने रिंग में आकर ट्रिपल एच के साथ खास पल शेयर किया। इसी बीच गोल्डबर्ग ने कैमरे में देखकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को धमकी दी। उन्होंने कहा,

"बॉय (गुंथर), आप अगला निशाना हैं।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications