WWE दिग्गज Vince McMahon का डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने से पहले फूटा गुस्सा, आरोप लगाते हुए फैंस को दी सलाह

WWE
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन का आया बयान (Photo: WWE.com)

Vince McMahon Issued Rare Statement: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री 25 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस महीने की शुरूआत में इसका ट्रेलर सामने आ गया था। वहां से पता चल गया था कि उन्हें लेकर बहुत खुलासे होने वाले हैं। ट्रेलर को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया था। अब सभी पूरी डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए बेताब हैं। विंस ने अब एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपना गुस्सा दिखाया है। साथ ही साथ कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Ad

नेटफ्लिक्स में 'मिस्टर मैकमैहन' डॉक्यूमेंट्री के सभी छह घंटे के एपिसोड का प्रीमियर किया जाएगा। इसका ऐलान साल 2020 में ही कर दिया गया था। इसमें विंस के करियर से जुड़े कई मामले दिखाए गए हैं। साल 2024 की शुरूआत में WWE के पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट ने विंस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके ऊपर केस दर्ज किया था।। इसमें ब्रॉक लैसनर का नाम भी बाद में सामने आया था। कंपनी ने उनसे इसके बाद दूरी बना ली थी। इस मामले का जिक्र भी डॉक्यूमेंट्री में किया गया है।

डॉक्यूमेंट्री के लिए विंस मैकमैहन की जो फुटेज ली गई है वो जेनल ग्रांट मुकदमे से पहले की है। मैकमैहन ने इस पर एक बयान जारी करते हुए X पर कहा,

मुझे नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में हिस्सा लेने का कोई अफसोस नहीं है। प्रोड्यूसर्स को मेरी लाइफ और मेरे द्वारा बिल्ड किए गए शानदार बिजनेस की कहानी बताने का अवसर मिला, जो ड्रामा, फन, उत्साह और विवादों से भरी हुई है। डॉक्यूमेंट्री में फैंस को कंफ्यूज करने के लिए कुछ चीजें जानबूझकर दिखाई गई हैं। प्रोड्यूसर व्यूअर्स की धारणा को बदलने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें फुटेज और एडिटिंग शामिल है। मुझे उम्मीद है कि फैंस खुला दिमाग रखेंगे। साथ ही साथ ये भी याद रखेंगे कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं।
Ad

WWE दिग्गजों ने भी कही अपनी दिल की बात

विंस मैकमैहन की डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। हालांकि, इससे पहले उनका गुस्सा फूट गया है। उन्होंने फैंस को खास सलाह दे दी है। आपको बता दें डॉक्यूमेंट्री में द रॉक, हल्क होगन और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे दिग्गजों ने भी विंस के बारे में अपनी बात रखी है। मैकमैहन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रसिद्ध द्वंद का खुलासा भी इसके जरिए होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications