WWE दिग्गज Vince McMahon की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुलेंगे कई राज 

WWE
क्या आपने WWE दिग्गज विंस मैकमैहन की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देखा? (Photo: WWE.com)

Vince McMahon Documentary Official Trailer: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फैंस लंबे समय से उनकी डॉक्यूमेंट्री का इंतजार कर रहे थे। अब वो वक्त आ गया है कि जब WWE यूनिवर्स को विंस के बारे में कई चीजें पता चलेंगी। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने मैकमैहन की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल 'मिस्टर मैकमैहन' है। फैंस द्वारा इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

Ad

ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है कि विंस को लेकर बहुत खुलासे होने वाले हैं। डॉक्यूमेंट्री में WWE के पूर्व बॉस के करियर के बारे में भी बताया गया है। जानकारी दी गई है कि कैसे उन्होंने WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाया। इसके अलावा बीच-बीच में उनके ऊपर जो आरोप लगे उस पर भी प्रकाश डाला गया है।

विंस मैकमैहन के अलावा डॉक्यूमेंट्री सीरीज में हल्क होगन, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक जैसे दिग्गजों ने भी अपनी बात रखी है। ट्रेलर में मैकमैहन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रसिद्ध द्वंद भी दिखाया गया है। आपको बता दें WWE दिग्गज की ये डॉक्यूमेंट्री 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। उसके बाद फैंस को विंस के बारे में कई हैरान कर देने वाली चीजें पता चल सकती हैं।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर होंगे कई खुलासे

नेटफ्लिक्स ने विंस मैकमैहन की डॉक्यूमेंट्री को लेकर कुछ जानकारियां पहले ही दे दी थीं। इसमें उनके परिवार और रेसलिंग जगत के कुछ बड़े नामों के इंटरव्यू देखने को मिलेंगे। आप सभी को पता है कि विंस का विवादों से भी तगड़ा नाता रहा है। वो हमेशा इनसे किसी ना किसी तरह बचे हैं और डॉक्यूमेंट्री में इसे लेकर भी कई राज खुलेंगे। इसकी थोड़ा बहुत झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई है।

विंस के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। पिछले साल उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे थे, जिसमें ब्रॉक लैसनर का नाम भी शामिल था। मैकमैहन को मजबूरन WWE का साथ छोड़ना पड़ा। खैर अब कंपनी का जिम्मा ट्रिपल के हाथों में हैं। वो हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में WWE को सभी जगह से बहुत फायदा हो रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications