AEW में क्या होगा WWE दिग्गज के बेटे का डेब्यू? रिपोर्ट में फैंस के लिए बुरी खबर आई सामने 

WWE, Shane McMahon AEW Debut, Vince Mcmahon,
क्या WWE दिग्गज शेन मैकमैहन का AEW में डेब्यू नहीं हो पाएगा? (Photo: WWE.com)

WWE Legend Shane McMahon AEW Debut Update: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के बेटे शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के AEW में डेब्यू को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में सामने आई अफवाहों की माने तो शेन ने इस रेसलिंग कंपनी को जॉइन करने की इच्छा जताई है। हालांकि, हालिया रिपोर्ट में उनके AEW में डेब्यू को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है।

Ad

Fightful Select के नए रिपोर्ट की माने तो शेन मैकमैहन के कंपनी में आने को लेकर AEW में कोई चर्चा ही नहीं हुई है। AEW के प्रेसिडेंट टोनी खान ने Wrestling Observer को दिए इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनकी कभी शेन से बात ही नहीं हुई है। देखा जाए तो यह काफी चौंकाने वाली खबर है।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि विंस मैकमैहन के बेटे ने AEW जॉइन करने की खबरों का विरोध नहीं किया है। हालांकि, WWE की विरोधी कंपनी ने अभी तक उन्हें साइन करने को लेकर रूचि नहीं दिखाई है। बता दें, शेन मैकमैहन फिलहाल WWE के साथ किसी तरह के कॉन्ट्रैक्ट से नहीं जुड़े हुए हैं। वहीं, 2k24 गेम में उनकी अपीयरेंस अलग अग्रीमेंट के तहत हुई है।

बता दें, शेन मैकमैहन आखिरी बार WWE टीवी पर WrestleMania 39 में नज़र आए थे। इस इवेंट में उन्हें द मिज़ के खिलाफ मैच लड़ना था। हालांकि, मैच शुरू होते ही ही शेन को चोट लग गई थी। इसके बाद मशहूर रैपर स्नूप डॉग ने मुकाबले में दिग्गज की जगह लेते हुए मिज़ को हराया था।

Ad

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन AEW को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?

विंस रूसो की माने तो शेन मैकमैहन AEW में केवल परफॉर्म नहीं करना चाहते हैं बल्कि वो इस रेसलिंग कंपनी को खरीदना भी चाहते हैं। रूसो ने Sportskeeda Wrestling के Wrestling Outlaws पर बात करते हुए कहा कि विंस मैकमैहन शायद अपने बेटे के द्वारा AEW खरीदना चाहते हो। विंस रूसो ने कहा,

"ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन शादीशुदा हैं और शेन मैकमैहन को WWE के साथ कुछ करना नहीं है। कोई भी विंस मैकमैहन के साथ बिजनेस नहीं करना चाहता है। हालांकि, शेन मैकमैहन साफ-सुथरे इंसान हैं। उन्हें नए कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें WWE से कोई मतलब नहीं है। विंस मैकमैहन ने अपने सभी स्टॉक बेच दिए हैं। आपको नहीं लगता कि विंस अपने बेटे शेन के AEW में जाने की दिलचस्पी दिखाने की वजह हो सकते हैं?"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications