"Brock Lesnar और Omos का मैच एक मजाक है"- WWE दिग्गज ने बड़े सैगमेंट को लेकर की कड़ी आलोचना, जताई निराशा

Ujjaval
WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर और ओमोस का मैच होगा
WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर और ओमोस का मैच होगा

Brock Lesnar & Omos: WWE रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने ओमोस (Omos) की चुनौती को स्वीकार किया। दरअसल, वो MVP के सैगमेंट में नज़र आए। बाद में उन्होंने MVP पर हमला किया। इसी चीज़ को लेकर अब पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने बड़ी बात कही है। वो WWE की बुकिंग से थोड़े निराश नज़र आ आए।

Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw शो पर बात करते हुए विंस रूसो ने WWE की आलोचना की। उन्हें लगता है कि ओमोस को शो पर होना चाहिए था और ब्रॉक लैसनर का सामना करना चाहिए था। उनके अनुसार MVP का वहां बिना ओमोस के होना खराब चीज़ है। रूसो ने यह भी बताया कि क्रिएटिव टीम को ओमोस को हील के तौर पर रिएक्शन दिलाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा,

"यह पूरी तरह से एक हाउस शो (लाइव इवेंट) के मोमेंट की तरह था। हमने देखा कि ब्रॉक लैसनर ने MVP को F5 दिया और ओमोस कहीं पर नज़र नहीं आए। हमने पहले ही कहा है कि WrestleMania 39 के आयोजन में 4 और हफ्ते बाकी हैं। ओमोस और ब्रॉक लैसनर का मैच एक मजाक की तरह है। क्या उन्हें ओमोस को हील की तरह रिएक्शन नहीं दिलाना चाहिए? लैसनर, MVP को 8 बार F5 दे सकते हैं, इसमें क्या बड़ी बात है? वो WrestleMania में MVP से नहीं लड़ रहे हैं।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE Raw में Brock Lesnar ने MVP पर किया था हमला

Raw के आखिरी एपिसोड में ब्रॉक लैसनर, ओमोस के चैलेंज का जवाब देने आए थे। MVP भी इस सैगमेंट का हिस्सा बने और उन्होंने लैसनर को यह मैच लड़ने के लिए मना लिया। लैसनर ने ओमोस के चैलेंज को स्वीकारा और ब्रॉक ने बाद में MVP के साथ सेलिब्रेशन करने का निर्णय लिया।

उन्होंने अपनी स्पेशल ड्रिंक को पिया और फिर इसे MVP को दिया। MVP को यह खराब लगी और उन्होंने गलती से लैसनर पर इसे थूक दिया। लैसनर ने गुस्से में आकर पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन पर F5 लगा दिया। खैर, ओमोस और ब्रॉक लैसनर WrestleMania 39 में आमने-सामने आएंगे। देखना होगा कि किसकी जीत होती है।

Wrestlevotes hints that Brock Lesnar vs. Omos for Wrestlemania was the idea of Vince McMahon. Oh dear, Vince creeping back in step by step. https://t.co/iZemDusIqG

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment