'असुरक्षित और नाजुक'- Vince McMahon और AEW मालिक पर भड़का WWE दिग्गज, जमकर की आलोचना

WWE
WWE दिग्गज का चौंकाने वाला बयान (Photo: WWE.com)

Vince Russo Slams Vince McMahon And Tony Khan: WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में उनकी नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। उन्हें लेकर कुछ बड़े खुलासे हुए हैं। डॉक्यूमेंट्री रिलीज से पहले विंस ने भी थोड़ा नाराजगी जाहिर की थी। खैर कंपनी के पूर्व राइटर और दिग्गज विंस रूसो के अनुसार विंस मैकमैहन और AEW के मालिक टोनी खान के बीच एक कॉमन चीज है जो उन्हें असुरक्षित और नाजुक बनाती है। रूसो ने बहुत बड़ा बयान दोनों को लेकर दिया है। वो काफी भड़के हुए नज़र आए।

Ad

नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री में विंस मैकमैहन और उनके पिता के बीच के कुछ मुद्दों को कई बार दिखाया गया है। इससे अब कई सवाल उठने लग गए हैं। पहला सवाल तो ये है कि विंस पूरी लाइफ अपने पिता को इंप्रेस करने की कोशिश करते रहे। इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं जो सवालों के घेरे में आई हैं। दिग्गज विंस रूसो ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये एक कॉमन थ्रेड है जो कई रेसलिंग प्रमोटर के बीच चलता है। रूसो ने आलोचना करते हुए कहा,

रेसलिंग में ये एक चालू थीम है। आप जानते हैं कि विंस मैकमैहन अपने पिता के सामने खुद को साबित करना चाहते थे। शेन मैकमैहन भी विंस के सामने खुद को साबित करना चाहते हैं। डिक्सी कार्टर भी अपने पिता के सामने खुद को साबित करना चाहती हैं। टोनी खान भी। ये एक ऑनगोइंग थीम है। मैं नहीं जानता लेकिन बहुत ही असुरक्षित और नाजुक इंसान किसी कारण से गलत बिजनेस में शामिल हो रहे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन ने दिया था बड़ा बयान

विंस मैकमैहन की डॉक्यूमेंट्री 25 सितंबर, 2024 को रिलीज हुई थी। महीने की शुरूआत में इसका ट्रेलर आ गया था। उस दौरान ही सभी को अंदाजा हो गया था कि विंस के करियर को लेकर बहुत खुलासे होने वाले हैं। कुछ दिन पहले विंस ने एक स्टेटमेंट भी डॉक्यूमेंट्री को लेकर जारी किया था। उन्होंने प्रोड्यूसर्स के ऊपर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। दिग्गज ने कहा था कि फिल्म में फैंस को भ्रमित करने के लिए कुछ चीजें जबरदस्ती दिखाई गई हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications