"वो रेसलर नहीं लगते"- WWE दिग्गज ने Triple H के पसंदीदा Superstar को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज ने जॉनी गार्गानो को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने जॉनी गार्गानो को लेकर दिया बड़ा बयान

Johnny Gargano: WWE फैंस को जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) काफी पसंद हैं। NXT में गार्गानो को बेहतरीन सफलता मिली थी और वो छोटे कद के होने के बावजूद लगातार प्रभावित करने में सफल रहे थे। हालांकि, मेन रोस्टर पर अभी तक जॉनी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। अब पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने ट्रिपल एच (Triple H) के फेवरेट गार्गानो को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

Ad

Sportskeeda Wrestling के The Wrestling Outlaws शो पर रेसलिंग दिग्गज विंस रूसो ने कहा कि जॉनी गार्गानो को हार्डकर रेसलिंग प्रशंसक पसंद करते हैं। हालांकि, साधारण फैंस के लिए जॉनी को बड़े खतरे के रूप में सोच पाना मुश्किल है। उन्होंने प्रशंसकों की नज़रों से गार्गानो को देखते हुए कहा,

"मैं नंबर्स की बात नहीं कर रहा हूं। मैं उन साधारण फैंस की बात कर रहा हूं, जो घर पर बैठकर शो को देखते हैं। वो इस व्यक्ति (जॉनी गार्गानो) को एंट्री करते हुए देखेंगे और बोलेंगे, 'यह व्यक्ति किस स्टार को हरा सकता है?' साधारण रेसलिंग फैंस इस तरह से सोचते हैं।"

पूर्व WWE राइटर ने आगे बताया कि जॉनी गार्गानो अपने छोटे कद के कारण एक रेसलर की तरह प्रतीत नहीं होते हैं। उन्होंने कहा,

"सिर्फ साइज के आधार पर वो (जॉनी गार्गानो) एक रेसलर की तरह प्रतीत नहीं होते।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE NXT में Johnny Gargano ने जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं

जॉनी गार्गानो हमेशा से ही ट्रिपल एच के पसंदीदा स्टार रहे हैं। जॉनी ने 2015 में NXT में कदम रखा था और उन्होंने टीवी पर टॉमैसो चैम्पा के साथ बतौर आग टीम काम करना शुरू किया। उन्होंने मिलकर 2016 में NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बाद में चैम्पा ने गार्गानो को धोखा दे दिया और दोनों अलग हो गए। यहां से जॉनी गार्गानो के सिंगल्स रन की शुरुआत हुई

टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो की कहानी काफी लंबी चली और वो कई बार NXT में आमने-सामने आए। जॉनी अपने NXT करियर में कई टाइटल्स जीत चुके हैं। वो एक बार NXT चैंपियन रहे और उन्होंने तीन बार नॉर्थ-अमेरिकन टाइटल पर कब्जा किया। उन्होंने बाद में द वे नाम का फैक्शन तैयार किया लेकिन 2021 में वो WWE छोड़कर चले गए। 2022 में जॉनी की वापसी हुई और वो लगातार चोट का शिकार बनते रहे हैं। देखना होगा कि उनकी वापसी किस अंदाज में होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications