WWE Live Event Heartfelt Moment: WWE का इस समय यूरोपीय दौरा चल रहा है। वहां पर लाइव शो के अलावा लगातार लाइव इवेंट का आयोजन भी किया जा रहा है। लाइव इवेंट में हमेशा मजेदार चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ ऐसा भी होता है जो फैंस के दिलों में बस जाता है। हाल ही में एक दिल छू देने वाला पल सामने आया है और ये चीज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल एक कपल ने सगाई कर ली और उन्हें बहुत प्यार भी मिला।रोड टू WrestleMania 41 जबरदस्त चल रहा है। कई स्टोरीलाइन आगे बढ़ रही हैं। मेगा इवेंट के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सीना ने इस महीने की शुरुआत में हील टर्न लिया था। रोमन रेंस का मैच भी सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ बुक कर दिया गया है। इसके अलावा भी मुकाबले तय किए गए हैं।हाल ही में कंपनी का लाइव इवेंट एम्स्टर्डम में हुआ। वहां पर एक शानदार मोमेंट देखने को मिला। क्राउड में से एक फैन ने दर्शकों से खचाखच भरे एरीना में अपनी गर्लफ्रेंड को धमाकेदार अंदाज में प्रपोज किया और फिर सगाई कर ली। फैंस का ध्यान इन्होंने अपनी तरफ खास अंदाज में आकर्षित किया। बैकस्टेज इंटरव्यूअर बायरन सैक्सटन ने भी इसका आनंंद लिया।इसी इवेंट की एक और वीडियो भी वायरल हो रही है। जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा ने कपल के ऊपर तंज कसा। चैम्पा ने कहा कि अगर आपको कोई प्लास्टिक की नहीं बल्कि असली अंगूठी देगा तो आप बिग डैडी चैम्पा से मिलिए। टॉमैसो की ये बात भी अब सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में होंगे बड़े मैचRaw का आगामी एपिसोड यूरोपीय दौरे का अंतिम शो होने वाला है। WWE ने इसके लिए कई घोषणाएं पहले से की हुई हैं। जॉन सीना और कोडी रोड्स भी नज़र आएंगे। दोनों के बीच ब्रॉल देखने के लिए फैंस बेताब नज़र आ रहे हैं। द रॉक के आने की संभावना भी जताई जा रही है। अगर वो आए तो फिर बड़ा बवाल होना पक्का है। View this post on Instagram Instagram Post