WWE ने अमेरिकी शहर डेनवर में एक लाइव इवेंट का आयोजन किया। जहां चैंपियनशिप मैचों के अलावा कई बड़े मैच भी लड़े गए। एलेक्सा ब्लिस ने स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए बेली के सामने चुनौती पेश की और मेन इवेंट मैच में कोफ़ी किंग्सटन को डॉल्फ जिगलर और केविन ओवेंस का सामना करना पड़ा। डेनवर शहर में हुए WWE लाइव इवेंट के सभी मैचों के रिजल्ट्स।-फिन बैलर और शिंस्के नाकामुरा के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए फाइट हुई और बैलर ने सफल रूप से अपना टाइटल डिफेंड किया।-पिछले सप्ताह रॉ में 24/7 चैंपियन आर ट्रुथ बैकस्टेज एक डब्बे में बंद हो गए थे। डेनवर में हुई लाइव इवेंट में चैंपियन की मुलाक़ात अपनी साथी कार्मेला से हुई।-एंबर मून ने लिव मोर्गन को हराया मगर सोन्या डेविल मोर्गन की सहायता के लिए बाहर आईं और एंबर पर हमला बोल दिया। तभी असुका और कैरी सेन बाहर आईं और टैग टीम मैच की घोषणा की गई।-असुका और कैरी सेन ने टैग टीम मैच में सोन्या डेविल और लिव मोर्गन की टीम पर जीत हासिल की।-अली और जिंदर महल वन-ऑन-वन मैच में एक दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरे और अली को जीत मिली है।-रोमन रेंस ने इलायस को हराया।यह भी पढ़ें: विंस मैकमैहन ने गलत रैसलर को मरा हुआ बताया था-टैग टीम मुक़ाबले में चैड गेबल और अपोलो क्रूज़ की टीम ने द बी टीम को हराया। इसके तुरंत बाद 24/7 चैंपियन आर ट्रुथ और कार्मेला बाहर आए, मगर EC3, अली, मैट हार्डी,कर्टिस एक्सल ने उन्हें घेर लिया। चौतरफा घिरे होने के बाद भी चैंपियन अपने टाइटल के साथ भागने में सफल रहे।-स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच में बेली ने एलेक्सा ब्लिस को हराया।-मेन इवेंट मैच में कोफ़ी किंग्सटन का सामना केविन ओवेंस और डॉल्फ जिगलर से हुआ जो कि WWE चैंपियनशिप मैच रहा। कोफ़ी ने सफल रूप से अपना टाइटल डिफेंड किया।Thank you @itsBayleyWWE for making my friend Amanda’s night at #wwedenver it’s hard to describe how much this meant to her pic.twitter.com/lio1hkniss— Carli Lloyd Jepsen aka the Freedom Pimp (@freedompimp2012) June 16, 2019@YaOnlyLivvOnce in ring action against @WWEEmberMoon #WWEDenver pic.twitter.com/m53MhRe8SP— Irma Gomez (@IGomez24) June 16, 2019When it comes to @WWEAsuka It was love at first sight. #wwedenver pic.twitter.com/ahQrtthKoV— Stoned Cold 💨 (@legionofdabs) June 16, 2019First WWE down in the books 😁#WWEDenver pic.twitter.com/AuOW7J1txW— katy ॐ (@katymariejacoby) June 16, 2019@WWE What a match. Roman Reigns vs Elias live in Denver. #WWEDenver pic.twitter.com/KwagvRnKod— Jon L (@cashfire2015) June 16, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं