WWE का शानदार लाइव इवेंट इस बार साउथ डकोटा में हुआ। इस लाइव इवेंट में ज्यादातर रॉ (Raw) रोस्टर के सुपरस्टार नजर आए। स्मैकडाउन (SmackDown) के कुछ बड़े सुपरस्टार्स ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इस लाइव इवेंट में एक्शन में नजर आए। कुछ चैंपियनशिप मैच भी इस इवेंट में हुए और सभी सुपरस्टार्स ने अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। मेन इवेंट भी इस बार काफी खास रहा था। आइए साउथ डकोटा में हुए WWE Live Event के रिजल्ट्स पर नजर डालते हैं:-) WWE Raw में इस समय ऑस्टिन थ्योरी और फिन बैलर की राइवलरी चल रही है। इस लाइव इवेंट में भी दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। फिन बैलर ने इस मैच में ऑस्टिन थ्योरी को हरा दिया। -) चैड गेबल और रिडल के बीच भी अच्छा मुकाबला देखने को मिला। चैड गेबल ने इस मैच में चौंकाने वाली जीत हासिल की। हार के बाद रिडल काफी निराश नजर आए थे। -) डेमियन प्रीस्ट ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप द मिज के खिलाफ डिफेंड की। प्रीस्ट ने आसानी से इस मैच में जीत हासिल कर टाइटल रिटेन कर लिया। -) बॉबी लैश्ले और केविन ओवेंस के बीच भी तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। बॉबी लैश्ले ने जबरदस्त जीत इस मैच में हासिल की। -) Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच देखने को मिला। बैकी लिंच, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन और ड्रूड्रॉप ने फैंस को अच्छा मैच दिया। इस मैच में बैकी लिंच ने जीत हासिल कर अपना टाइटल रिटेन कर लिया। -) मैडकैप मॉस ने भी एक अच्छे मैच में रिकोशे को हराया। -) ओमोस का जलवा भी इस इवेंट में देखने को मिला। ओमोस ने 2 बार के पूर्व चैंपियन मोंटेज फोर्ड को आसानी से हरा दिया। -) SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर, नेओमी और शायना बैजलर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी सोन्या डेविल थीं। शार्लेट फ्लेयर ने दोनों सुपरस्टार्स को मात देकर चैंपियनशिप रिटेन कर ली। -) मेन इवेंट इस शो का काफी अच्छा रहा। बिग ई, सैथ रॉलिंस और कोफी किंग्सटन का मुकाबला रोमन रेंस और द उसोज के साथ हुआ। बिग ई, सैथ रॉलिंस और कोफी किंग्सटन की इस मुकाबले में जीत हुई। रोमन रेंस और द उसोज को करारी हार मिली। Justin Wulf@Justin_WulfNot a bad way to spend a Sunday evening. #WWESiouxFalls8:01 AM · Jan 17, 202217152Not a bad way to spend a Sunday evening. #WWESiouxFalls https://t.co/nRJ6unHlgU