WWE रिजल्ट्स: Seth Rollins के साथ मौजूदा चैंपियन ने की चीटिंग, 12 Superstars ने टैग टीम मैच में मचाया बवाल

Pankaj
WWE Live Event में फैंस को आया मजा
WWE Live Event में फैंस को आया मजा

WWE: WWE का लाइव इवेंट इस बार कालमाजू, मिशिगन में हुआ। इस इवेंट में रॉ (Raw) सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। इस शो में सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाया। कुछ अच्छे मैच फैंस को देखने को मिले। फैंस ने भी अपने चहेते सुपरस्टार्स को जमकर चीयर किया।

Ad

शो की शुरूआत ही इस बार धमाकेदार मैच के साथ हुई। बियांका ब्लेयर ने बेली के खिलाफ सिंगल्स मुकाबले में अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। इस मैच में डैमेज कंट्रोल के अन्य सदस्यों ने दखलअंदाजी कर दी और मुकाबला DQ के जरिए खत्म हुआ। इसके बाद एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने आकर ब्लेयर को बचाया।

मेन इवेंट में भी धमाकेदार मैच हुआ। ऑस्टिन थ्योरी ने अपनी यूएस चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड किया। थ्योरी की इस मुकाबले में जीत हुई। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा। रेड ब्रांड के टॉप सुपरस्टार्स ने यहां पर जबरदस्त काम किया। ये बात तय है कि शो को देखकर फैंस निराश नहीं हुए होंगे।

WWE Holiday Tour (Raw) में हुए सभी मैचों की लिस्ट इस प्रकार हैं:

#) शो का पहला मैच बियांका ब्लेयर और बेली के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ। इस मैच में बहुत बवाल देखने को मिला। इयो स्काई और डकोटा काई ने इस मैच में दखलअंदाजी कर दी। ये मैच DQ के जरिए खत्म हुआ। बाद में एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने भी आकर ब्लेयर को बचाया।

#) चैंपियनशिप मैच में बवाल होने के बाद बियांका ब्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और ओस्का का मुकाबला बेली, इयो स्काई और डकोटा काई के साथ हुआ। इस मैच में बियांका की टीम ने जीत हासिल की।

#) बॉबी लैश्ले ने भी DQ के जरिए ओमोस के खिलाफ जीत हासिल की। ओमोस चेयर का प्रयोग करते हुए यहां पकड़े गए थे। इसके बाद रेफरी ने बड़ा फैसला लिया।

#) द ओसी का मुकाबला द जजमेंट डे के साथ हुआ। इस मैच में भी बहुत बवाल देखने को मिला। ओसी टीम ने यहां जीत हासिल की।

#) डेक्सटर लूमिस और द मिज़ के बीच यहां भी धमाकेदार मैच देखने को मिला। एक बार फिर लूमिस ने मिज़ को पटखनी दे दी और जीत हासिल कर ली।

#) केविन ओवेंस और जॉनी गार्गानो ने भी द अल्फा अकादमी को हराया।

#) मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए धमाकेदार मैच हुआ। थ्योरी ने यहां रॉलिंस के साथ चीटिंग की और उन्हें लो ब्लो मार दिया। इस वजह से रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा।

Ad
Ad
Ad
Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications