WWE Live India 2017: भारतीय दौरे पर पहली बार आएंगे 5 रैसलर्स

alexa_bliss__2_raw_womens_champion_2017_by_thephenomenalseth-dazzq58-1493671699-800

WWE लाइव इवेंट का भारतीय दौरा 9 दिसंबर को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होगा और उसके बाद से भारत में प्रोफेशनल रैसलिंग पहले जैसे नहीं होगी। इस दौरे पर कई बड़े रॉ के सुपरस्टार्स आ रहे हैं। वहीं स्मैकडाउन के पूर्व चैंपियन जिंदर महल, ट्रिपल एच के खिलाफ मेन इवेंट मैच में स्पेशल अपियेरेंस में नज़र आएंगे।

Ad

भारत मे मौजूद WWE यूनिवर्स इन सुपरस्टार्स को परफॉर्म करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। कई स्टार्स ऐसे हैं जो पहली बार भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। भारतीय दर्शक इन स्टार्स के पावरपैक मूव्स देखने के लिए बेताब हैं।

ये रहे ऐसे 5 रैसलर्स जो पहली बार भारत के WWE यूनिवर्स के सामने रिंग में लड़ने उतरेंगे।


#5 एलेक्सा ब्लिस

रॉ की विमेंस चैंपियन, एलेक्सा ब्लिस ने कुछ समय से अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कई दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बाकी स्टार्स के उल्ट एलेक्सा ब्लिस ने मुख्य रोस्टर में NXT से अच्छा काम किया है।

भारत मे एलेक्सा ब्लिस का सामना साशा बैंक्स से होगा। इन दोनों महिलाओं के बीच इसके पहले भी कई मैचेस हो चुके हैं और ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पर दोनों ने मिलकर हमे एक बेहतरीन शो दिया था। हमे उम्मीद है कि दोनों मिलकर एक बार फिर हमें एक बेहतरीन शो देंगे।

ब्लिस ऐसी महिला रैसलर हैं जिन्होंने एक साथ रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने पास रखी थी। इसके अलावा वो चुनिंदा स्टार्स में से हैं जो माइक्रोफोन पर बेहतरीन काम करते हैं।

#4 ब्रॉन स्ट्रोमैन

Braun-Strowman-Shouting-Awl1019

वायट फैमिली के सदस्य के रूप में ब्रॉन स्ट्रोमैन पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया। लेकिन अब कुछ ही समय मे वो रॉ के टॉप स्टार्स में से एक हो गए हैं। इस साल रोमन रेन्स के खिलाफ उनका सबसे अच्छा फिउड हुआ था।

साल 2017 में हमे ऐसा कोई दूसरा रैसलर नहीं दिखा जो स्ट्रोमैन पर अपना दबदबा डाल सके। भारत मे आने के बाद स्ट्रोमैन का सामना केन से होगा और दोनों एक दूसरे से अपना हिस्सा बराबर करने की कोशिश करेंगे। दो मॉन्स्टर्स के बीच भिड़ंत देखने लायक होगी।

स्ट्रोमैन इस समय कंपनी के ऐसे मॉन्स्टर हैं जिनपर कोई लगाम नहीं लगा पाया। WWE में उनकी कामयाबी तय है और जल्द ही वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप की होड़ में शामिल हो सकते हैं।

#3 इलायस

09-38-06-d5eba-1510923062-500

इलायस न तो अच्छे सिंगर हैं और ना ही अच्छा गिटार बजाते हैं और उनके गिमिक की सबसे खास बात यही है। इलायस के गानों के बाद सभी उन्हें बू करते हैं और हमे शायद ऐसा ही कुछ भारत मे भी देखने मिले।

नई दिल्ली में उनका सामना जेसन जॉर्डन से होगा। दोनों के बीच इसके पहले भी कई भिड़ंत हो चुकी हैं जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर गिटार तोड़ा है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली में भी हमे गिटार टूटते दिखेंगे?

#2 फिन बैलर

finn-balor-on-raw-850x560-1499666478-800

WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर रोस्टर के लिकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। इतना ही नहीं बैलर के नाम सबसे लंबे समय तक NXT चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी है। बैलर भी दिसंबर में WWE की टीम के साथ भारत का दौरा करेंगे जहां उनका सामना "ईटर ऑफ द वर्ल्ड" से होगा।

हालांकि अभी ये पक्का नहीं है कि भारत मे फिन बैलर, डीमन अवतार में आएंगे या नहीं। लेकिन दोनों के बीच हम एक पावरपैक मैच की उम्मीद बिल्कुल कर सकते हैं।

#1 सैथ रॉलिन्स

09-38-48-77c58-1510924436-500

सैथ रॉलिन्स इस समय WWE के टॉप स्टार हैं। वो NXT चैंपियन रह चुके हैं और फिर मुख्य रोस्टर में द शील्ड फैक्शन का हिस्सा बनते हुए उन्होंने डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने सिंगल्स मैचों में कामयाबी हासिल करते हुए WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

इसी बीच शील्ड के रीयूनियन के बाद डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेन्स के साथ सैथ रॉलिन्स भारत मे द बार और समोआ जो के खिलाफ लड़ते दिखाई देंगे। ये मैच रात की बेहतरीन मैच साबित हो सकती है और इसे लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications