क्या आप जानते हैं: रे मिस्टीरियो और कलिस्टो के मास्क पर बने साइन की हकीकत

Enter caption

WWE में कई सारे रैसलर्स मास्क पहनकर लड़ते हैं जिसमें रे मिस्टीरियो, कलिस्टो, लिंस डोराडो और सिनकारा आदि के नाम शामिल हैं। WWE के हर फैन के मन मे एक न एक बार यह सवाल तो जरूर आया होगा कि यह सारे रैसलर्स मास्क पहनकर रैसलिंग क्यों करते हैं।

Ad

यह सारे रैसलर्स मैक्सिको से आते हैं और इन्हें लूचाडोर भी कहा जाता है। लगभग हर मैक्सिकन रैसलर अपने चेहरे पर मास्क पहनता है क्योंकि मास्क उनके लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक होता है। वह इस मास्क को शान से पहनकर रैसलिंग करते हैं, लेकिन किसी भी लूचाडोर रैसलर के लिए रिंग में मास्क उतारना उनकी संस्कृति के खिलाफ है। उनके लिए रिंग के बीच में मास्क उतारना काफी शर्म की बात होती है।

ये भी पढ़ें- 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने मास्क पहनकर रैसलिंग की लेकिन फैंस को कभी पता नहीं चला

मास्क पहनकर लड़ने वाले हर रैसलर के मास्क के डिज़ाइन के पीछे एक अलग कहानी होती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE के कुछ लूचाडोर रैसलर्स के मास्क के बारे में।

1. रे मिस्टीरियो के मास्क पर बने हुए बाज़ का मतलब है, उनकी हाई फ्लाइंग रैसलिंग का स्टाइल।

2. रे मिस्टीरियो के मास्क को सबसे पहले उनके अंकल (रे मिस्टीरियो सीनियर) ने डिजाइन किया था।

3. रे मिस्टीरियो के मास्क पर बना क्रॉस उनके धार्मिक विश्वास का प्रतीक है।

4. कलिस्टो के मास्क की दाईं-बाईं ओर जो पंख बनेे रहते हैं, वह उनके हवाई रैसलिंग स्टाइल को बताते हैं।

5. सिनकारा के पास 300 से भी ज्यादा मास्क मौजूद हैं।

6. सिनकारा के मास्क का अर्थ ही उनके नाम में छिपा हुआ है, जिसका अर्थ होता है फेसलेस (बिना किसी चेहरे के)। दरअसल सिनकारा के मास्क की वजह से उनका चेहरा जरा भी नहीं दिखता।

7. लूचाडोर रैसलर्स खुद ही अपने मास्क को डिज़ाइन करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications