बीते दिनों ल्यूक हार्पर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें उन्होंने WWE से आग्रह किया कि अगर कंपनी उनसे काम नहीं लेना चाहती है तो वो उन्हें रिलीज कर दे। तब से WWE और ल्यूक हार्पर के रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी औपचारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन फैंस को पता है कि अगर कोई रैसलर अपनी रिलीज का मांग करता है तो WWE इस बात को काफी गंभीरता से लेती है।
![insta.. snapshot](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/26846-15574836113460-800.jpg 1920w)
रैसलिंग ऑब्जर्वर के अनुसार ल्यूक हार्पर को सैमी जेन के साथ फ्यूड दिया जाना था लेकिन इस स्टोरी लाइन को रद्द कर दिया गया। शायद इसका कारण ल्यूक हार्पर का WWE के साथ बिगड़ते हालात ही जिम्मेदार है।
डेव मैल्टजर ने कहा,"ल्यूक हार्पर के रिलीज़ की मांग खारिज कर दी गई है, साथ ही साथ उन्हें बड़ा कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है। प्लान ये थे कि उन्हें सैमी ज़ेन के साथ फ्यूड का हिस्सा बनना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इस स्टोरीलाइन से WWE ने हाथ खींच लिए हैं"।
एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो WWE का अभी ल्यूक हार्पर को रिलीज़ करने का कोई इरादा नहीं दिखता है। इसका कारण है उनका WWE से किया गया करार रैसलमेनिया 36 तक पहुंच गया है। ल्यूक हार्पर की कुछ महीनों पहले कलाई की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वो काफी समय से बाहर चल रहे थे। इसी वजह से उनका करार अब आगे चला गया है।
डेव मैल्टजर की मानें तो ल्यूक हार्पर को अब कोई पुश मिलने की उम्मीद नहीं है। और WWE ने उनके रिलीज़ करने की मांग को ख़ारिज कर दिया है। जो लोग उन्हें WWE से बाहर रैसलिंग करते हुए देखना चाहते है, ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।