Crown Jewel के बड़े एडवर्टाइजमेंट में WWE ने की बड़ी गलती, चैंपियनशिप मैच के ग्राफिक्स को देखकर चौंक उठेंगे आप

Pankaj
WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को होगा
WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को होगा

Alexa Bliss: WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। अब ज्यादा समय इस इवेंट को नहीं बचा है। कुछ बड़े मुकाबले यहां देखने को मिलेंगे। WWE ने विमेंस टैग टीम चैंपियंस को लेकर यहां एक गड़बड़ कर दी। एडवर्टाइजमेंट में इस गड़बड़ी को देखकर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं।

WWE ने Crown Jewel इवेंट को लेकर की बहुत बड़ी गलती

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस और असुका ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती। इयो स्काई और डकोटा काई को इन दोनों ने मेन इवेंट मैच में हराया। Crown Jewel का मैच कार्ड पूरी तरह तैयार हो गया। WWE ने एक गलती इस इवेंट से पहले कर दी। ग्राफिक्स में साफ दिख रहा है कि एलेक्सा का एक हाथ दूसरे हाथ से बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। ये बहुत गलती एडवर्टाइजमेंट में देखने को मिली है। अगर आप तस्वीर देखेंगे तो आपको इस गलती के बारे में साफतौर पर पता चल जाएगा।

Crown Jewel में भी एक तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। असुका और एलेक्सा ब्लिस अपनी चैंपियनशिप को इयो स्काई और डकोटा काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इसका मतलब है कि इयो स्काई और डकोटा काई के पास अपनी चैंपियनशिप वापस पान का अंतिम मौका होगा। बेली उनका साथ जरूर इस मैच में देंगी। शायद WWE द्वारा इस मैच में कोई बड़ा सरप्राइज भी दिया जा सकता है। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

फिलहाल WWE को अब अपनी ये गलती सुधारनी होगी। इस तरह की गलतियों से बहुत नुकसान भी आगे जाकर कंपनी को हो सकता है। बड़े इवेंट में इस तरह की गलतियां कभी नहीं होनी चाहिए। WWE को जरूर इस बात का ध्यान रखना चाहिए। असुका और ब्लिस को इस बार बहुत बड़ा तोहफा कंपनी ने दिया। खासतौर पर ब्लिस ने बहुत लंबे समय बाद कोई चैंपियनशिप हासिल की। अब देखना होगा कि ब्लिस और असुका का ये चैंपियनशिप रन कितना शानदार रहेगा। दोनों इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।