WWE में वापसी की अफवाहों के बीच Roman Reigns की 'दुश्मन' के पिता के साथ तस्वीर हुई वायरल, गले में माला और ब्लैक शर्ट में कुछ यूं आए नज़र

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Rikishi,
रोमन रेंस जल्द WWE में वापसी कर सकते हैं (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Spotted With Solo Sikoa Father: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी कठिन रहे हैं। बता दें, रोमन के पिता सिका अनोआ'ई (Sika Anoa'i) का 25 जून को निधन हो गया था। रेंस समेत कई रेसलर्स हॉल ऑफ फेमर को श्रद्धांजलि दे चुके हैं। हेड ऑफ द टेबल WWE में वापसी की अफवाहों के बीच हाल ही में अपने दुश्मन के पिता के साथ नज़र आए।

Ad

सिका अनोआ'ई के मेमोरियल सर्विस से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। रोमन रेंस इस पिक्चर में अपने कजिन रिकिशी और रेनो अनोआ'ई (ब्लैक पर्ल) के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें, रिकिशी WWE सुपरस्टार्स द उसोज़ और रोमन के मौजूदा दुश्मन सोलो सिकोआ के पिता हैं।

इस तस्वीर को सबसे पहले The Samoan Supremacy इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया। रोमन रेंस की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और इसे कई अकाउंट्स द्वारा शेयर किया जा चुका है। रेंस इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वो अपने पिता के निधन से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ द्वारा ललकारा गया

रोमन रेंस के WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को अपने कंट्रोल में ले लिया था। अब सोलो इस फैक्शन के ट्राइबल चीफ भी बन चुके हैं। सिकोआ ने इस हफ्ते SmackDown में रोमन को ललकराते हुए उनके खिलाफ मैच लड़ने के संकेत दिए।

ट्राइबल चीफ ने WrestleMania XL में रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने का जिक्र करके उनपर तंज कसा। सोलो सिकोआ ने कहा कि रोमन रेंस अपनी फैमिली की लिगेसी डिफेंड नहीं कर पाए इसलिए उन्हें खुद को ट्राइबल चीफ कहने का कोई अधिकार नहीं है। सिकोआ ने यह भी दावा किया कि वो कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने वाले हैं।

सोलो ने चुनौती दी है कि उनके चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस चाहे तो यह टाइटल उनसे हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इस चीज़ के जरिए रोमन की वापसी की नींव बो दी गई है। संभव है कि रेंस SummerSlam 2024 में पॉल हेमन के साथ वापसी करके हेड ऑफ द टेबल पोजिशन को वापस हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications