WWE Money in the Bank 2021 हाइलाइट्स: Roman Reigns ने दिग्गज को दी थी शिकस्त, पूर्व चैंपियन ने रचा था इतिहास 

Ujjaval
WWE
WWE Money in the Bank 2021 में हुई थी दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.Com)

Money in the Bank 2021 Highlights: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2021) इवेंट काफी ऐतिहासिक रहा। इस शो में कुल 7 मैच देखने को मिले। फैंस को कुछ नए चैंपियंस मिले और मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक हॉल ऑफ फेमर को हराया। इसके अलावा जॉन सीना ने चौंकाने वाली वापसी करके फैंस का दिल जीता।

Ad

मेंस और विमेंस Money in the Bank मैच जीतते हुए बिग ई और निकी A.S.H ने इतिहास रचा। बॉबी लैश्ले ने शानदार तरीके से WWE चैंपियनशिप को डिफेंड किया, तो बाप-बेटे की जोड़ी को शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 2021 Money in the Bank इवेंट की जानकारी देने वाले हैं।

WWE Money in the Bank 2021 हाइलाइट्स: शो में क्या-क्या हुआ?

प्री-शो:

- द उसोज़ ने रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

youtube-cover
Ad

मुख्य शो:

- एलेक्सा ब्लिस, ओस्का, लिव मॉर्गन, नेओमी, निकी A.S.H, नटालिया, टमीना और ज़ेलिना वेगा के बीच विमेंस Money in the Bank लैडर मैच हुआ। अंत में सभी स्टार्स लैडर पर लड़ रही थीं। इसी बीच निकी A.S.H ने फायदा उठाया और खुद अलग लैडर पर चढ़कर ब्रीफकेस निकालते हुए जीत दर्ज की। निकी ने अपने करियर में पहली बार इस मैच को जीता था।

youtube-cover
Ad

- एजे स्टाइल्स और ओमोस का वाइकिंग रेडर्स के खिलाफ Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। ओमोस ने दो हाथों से एरिक को उठाया और चोकस्लैम देते हुए पिन किया। साथ ही अपने टाइटल को रिटेन रखा।

youtube-cover
Ad

- बॉबी लैश्ले और कोफी किंग्सटन के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ। यह मैच 7 मिनट और 35 सेकेंड्स लंबा रहा। अंत में लैश्ले ने किंग्सटन को हर्ट लॉक में फंसाया और इसपर वो फेडआउट हो गए। बॉबी को विजेता घोषित किया गया और वो चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हुए।

youtube-cover
Ad

- रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। अंत में शार्लेट फ्लेयर ने रिया पर फिगर 8 लेग लॉक लगाया और इसपर उन्होंने हार मान ली। शार्लेट नई विमेंस चैंपियन बनीं।

youtube-cover
Ad

- ड्रू मैकइंटायर, जॉन मॉरिसन, केविन ओवेंस, शिंस्के नाकामुरा, बिग ई, मैट रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच Money in the Bank लैडर मैच देखने को मिला। यह काफी जबरदस्त रहा और तगड़े स्पॉट्स देखने को मिले। अंत में बिग ई ने सैथ को लैडर पर चढ़ने से रोका और खुद ब्रीफकेस निकालते हुए जीत हासिल की। पूर्व WWE चैंपियन ने पहली बार Money in the Bank लैडर मैच जीतते हुए इतिहास रचा।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस और ऐज के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। यह मैच काफी तगड़ा रहा और दोनों ही दिग्गजों ने प्रभावित किया। द उसोज़ की इंटरफेरेंस को रोकने के लिए मिस्टीरियो फैमिली ने एंट्री की। बाद में सैथ रॉलिंस ने इंटरफेयर किया और Hall of Famer ऐज का ध्यान भटकाया। इसका फायदा रोमन ने उठाकर रेटेड-आर सुपरस्टार को स्पीयर लगाया। साथ ही दिग्गज को पिन करके जीत हासिल की। मैच के बाद सैथ और ऐज ब्रॉल करते हुए बैकस्टेज चले गए। रोमन रेंस ने फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा। जॉन सीना ने चौंकाने वाली वापसी की और रोमन रेंस को कंफ्रंट किया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications