WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns के मैच में 5 साल बाद रचा जाएगा इतिहास, भाई vs भाई की जंग में मचेगा गदर

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस को आएगा मजा

The Usos: WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला द उसोज़ (The Usos) के साथ होगा। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये एक स्टेन्डर्ड टैग टीम बाउट की तरह लग सकता है लेकिन पांच साल में पहली बार एक नया कारनामा होगा। इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

जैसा की आप जानते होंगे सोलो सिकोआ द उसोज़ के छोटे भाई हैं। क्या आपको WWE में आखिरी बार याद है कि जब दो भाई एक साथ नहीं बल्कि रिंग के अलग-अलग कोने पर खड़े थे? आखिरी बार दो भाइयों का किसी मैच में आमना-सामना पांच साल पहले हुआ था और ऐसा आठ दिनों के अंतराल में दो बार हुआ था।

ट्विटर यूजर hbkid718 ने बताया कि आखिरी बार दो भाइयों का आमना-सामना 23 जुलाई, 2018 को Raw में हुआ था, जब बो डैलस और कर्टिस एक्सल का सामना ब्रे वायट और मैट हार्डी के साथ हुआ था। आप जानते हैं कि डैलस और ब्रे वायट रियल लाइफ में भाई हैं। एक-दूसरे के खिलाफ अपने आखिरी मैच से आठ दिन पहले Extreme Rules में भी उनका आमना-सामना हुआ था।

तकनीकी रूप से टाइटल के मामले में सबसे महत्वपूर्ण नहीं होने के बावजूद रोमन रेंस एक और शो को हेडलाइन करने के लिए तैयार हैं। ज़ीरो न्यूज़ के मुताबिक मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच होगा। रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा और इससे ही शो का समापन होगा।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns को मिलेगी जीत?

Money in the Bank 2023 में होने वाले रोमन रेंस के मैच में फैंस को बहुत मजा आएगा। यहां से आगे की स्टोरीलाइन भी तय हो सकती है। फैंस को कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर मिलेगा। कंपनी ने भी कुछ अच्छा प्लान जरूर किया होगा। अभी तक रोमन रेंस और सिकोआ के ऊपर द उसोज़ भारी पड़े हैं। अब देखना होगा कि रेंस अपने भाइयों से किस अंदाज में बदला लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now