रैसलमेनिया के बाद से WWE में कई बदलाव हुए है। साल के सबसे बड़े शो के बाद WWE में सुपरस्टार शेक-अप भी देखने को मिला था। जिसमे कई सारे स्टार्स के ब्रांड में बदलाव हुआ है। एक तरफ जहां रोमन रेस स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बन गए हैं, वहीं एजे स्टाइल्स रॉ रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं। इस सुपरस्टार शेक अप के बाद से WWE ने अपने अगले पे-पर-व्यू मनी इन द बैंक की तैयारी शुरू कर दी है।
इस पे-पर-व्यू में सैथ रॉलिन्स अपना यूनिवर्सल टाइटल एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे जबकि रोमन रेंस का सामना इलायस से होगा। इस पे-पर-व्यू की सबसे ख़ास हमेशा से ही मनी इन द बैंक ब्रीफकेस होता है। इस ब्रीफकेस में एक कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसे कभी भी इसे जीतना वाला कैश करा सकता है। इससे उस रैसलर को टायटल मैच लड़ने का मौका मिल जाएगा। इसी वजह से WWE में हर रैसलर इस ब्रीफकेस को जीतना चाहता हैं। ऐसे में आज हम आप को ऐसे तीन रैसलर के बारें में बताएंगे, जिन्हें इस ब्रीफकेस को जीतना चाहिये:
#3 एंड्राडे
![Andrade and Zelina Vega](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/9a4c7-15562791224038-800.jpg 1920w)
एंड्राडे का अभी तक WWE के मेन रोस्टर में करियर कुछ ख़ास नहीं रहा है, हालांकि स्मैकडाउन लाइव में डेब्यू करने के बाद कई बड़े स्टार्स जैसे जॉन सीना, एजे स्टाइल्स से लड़ने का मौका तो मिला लेकिन वो कभी भी किसी फ्यूड या टायटल पिक्चर में नहीं रहे। अपने NXT के समय में उन्होंने खुद को मेन इवेंट रैसलर के रूप में साबित किया था। उनके NXT समय के दौरान उनके और एलिस्टर ब्लैक के बीच फ्यूड काफी रोमांचक हुआ था। इसके अलावा उनका और टॉमैसो सिएम्पा का भी फ्यूड भी काफी यादगार रहा था। खुद को NXT में साबित कर चुके एंड्राडे स्मैकडाउन में हील के किरदार में नज़र आ रहें है। WWE एक बार से एक हील रैसलर के रूप में उन्हें मिस्टर मनी इन द बैंक बना सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 सैमी जेन
![Will Zayn grab the briefcase?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/6fef9-15562792403180-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया के बाद चोट से उभर कर सैमी जेन ने वापसी की थी। जेन ने हील टर्न ले लिया है और अपने फैंस का मजाक बना रहे हैं । जेन ने अपने NXT टाइम से खुद को साबित किया है। वो रिंग में बेहद सॉलिड है। उनके इन रिंग वर्क के लगभग हर WWE फैंस कायल है। जेन सिर्फ रिंग में ही नहीं बल्कि प्रोमो स्किल्स से भी सबका ध्यान खींचा हैं।
वो दुनिया की किसी भी रिंग में फैंस का रिएक्शन ड्रा कर सकते हैं जोकि WWE में सफल होने के लिए सबसे ज्यादा अहम है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार WWE उन्हें एक पुश देकर इस बार मनी इन बैंक जीता सकती है।
#1 एलिस्टर ब्लैक
![The Dutch Destroyer](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/d45b5-15562793594764-800.jpg 1920w)
सुपरस्टार शेक अप के दौरान ब्लैक को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया था। ब्लैक अपने डार्क साइड करैक्टर की वजह से जाने जाते हैं। इसी किरदार की वजह से उनकी तुलना अंडरटेकर से की भी की जा रही है। वो पिछले कुछ समय से NXT के सबसे बड़े स्टार्स में से रहे हैं। ब्लैक के करैक्टर की वजह से WWE फैंस से आसानी से जुड़ पाते हैं। WWE में डेब्यू करने के बाद उन्हें टैग टीम डिवीजन में बुक किया था। इसमें भी उन्हें WWE ने अच्छा पुश दिया था। हालांकि बाद में उन्हें स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया गया था।
स्मैकडाउन में आने के बाद अब उनके पास खुद को सिंगल्स में साबित करने का मौका है। ऐसे में अगर उनकी काबिलियत को देखते हुए WWE उन्हें स्मैकडाउन में पुश दे तो इसमें किसी भी तरह की कोई भी हैरानी की बात नहीं होगी। इसके अलावा WWE उनको आगामी पे-पर-व्यू में मिस्टर मनी इन द बैंक भी बना सकती है।