WWE में साल 2022 के 10 सबसे शानदार मोमेंट्स: Roman Reigns और Brock Lesnar जैसे दिग्गजों ने अपने दुश्मनों की बोलती की थी बंद

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस, पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस, पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर

WWE: WWE के लिए साल 2022 काफी शानदार साबित हुआ है और इस साल कंपनी में कुछ यादगार चीज़ें देखने को मिल चुकी हैं। इस साल WWE में कुछ सैवेज मोमेंट्स भी देखने को मिल चुके हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस आर्टिकल में हम साल 2022 में WWE में हुए 10 सबसे सैवेज मोमेंट्स पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE में साल 2022 में हुए 10 सबसे सैवेज मोमेंट्स

- 28 अक्टूबर 2022 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड के दौरान द ब्लडलाइन का सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट के दौरान जे उसो ने कहा था कि उन्हें ट्राइबल चीफ की परवाह नहीं है। इस चीज़ ने रोमन रेंस को हैरान कर दिया था और वो जे उसो को घूरकर देखने लगे थे।

- WWE Raw के एक एपिसोड के दौरान रेजी ने डैना ब्रूक से 24/7 चैंपियनशिप जीतने की कोशिश की थी। इसके बाद डैना ब्रूक ने सबके सामने रेजी से तलाक की मांग कर दी थी।

- ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble 2022 के बिल्ड अप के दौरान Raw के एक एपिसोड में नॉक नॉक जोक के जरिए बॉबी लैश्ले का मजाक उड़ाया था।

- WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान रोंडा राउजी को काफी भला-बुरा कहा था। इसके बाद रोंडा ने गुस्से में पीयर्स पर बुरी तरह हमला कर दिया था।

- रैंडी ऑर्टन ने टैग टीम टाइटल्स यूनिफिकेशन मैच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान जिमी उसो की बेइज्जती की थी।

- डेमियन प्रीस्ट ने Raw के एक एपिसोड के दौरान फिन बैलर को जजमेंट डे में शामिल करने के बाद ऐज को इस फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनपर जबरदस्त हमला कर दिया था।

- बियांका ब्लेयर ने 28 मार्च 2022 को हुए Raw के एपिसोड में बैकी लिंच के बाल काट दिए थे। इस वजह से बैकी को अपने लुक में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

- रोमन रेंस ने Royal Rumble 2022 के बिल्ड-अप के दौरान सैथ रॉलिंस का मजाक उड़ाते हुए बैकी लिंच को उनसे बड़ा सुपरस्टार बताया था।

- डॉमिनिक मिस्टीरियो ने Clash at the Castle 2022 में ऐज और अपने पिता रे मिस्टीरियो पर हमला करते हुए हील टर्न ले लिया था। यह साल 2022 में हुए सबसे शॉकिंग पलों में से एक था।

- सैथ रॉलिंस ने 29 अगस्त को Raw में दिए इंटरव्यू में मैट रिडल के तलाक का जिक्र करके उनपर तंज कसा था। इसके बाद मैट रिडल ने गुस्से में आकर सैथ रॉलिंस को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications