मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 26 दिसंबर को WWE का होगा धमाकेदार शो, कई मैचों का हुआ एलान

Enter caption

फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में WWE की एक बार फिर वापसी होगी। क्रिसमस के बाद 26 दिसंबर को यहां इवेंट का आयोजन होगा। ये फैंस के लिए बड़ी खबर है।टिकटों की बिक्री भी इस शो के लिए हो गई है। कई मैचों को एडवर्टाइज भी कर दिया गया है। टिकट की कीमत 31 डॉलर से 205 डॉलर तक है। वहीं वीआईपी टिकट की कीमत 399 डॉलर से 649 डॉलर तक है।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 15 नवंबर, 2019

MSG के लिए इन मैचों को अभी तक एडवर्टाइज किया गया है।

-सैथ रॉलिंस VS एरिक रोवन

-शार्लेट फ्लेयर, रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच VS विमेंस टैग टीम चैंपियंस असुका और कैरी सेन

-रूसेव VS बॉबी लैश्ले

-एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज, कार्ल एंडरसन, रे मिस्टीरियो, मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस के अलावा कई सारे सुपरस्टार्स भी नजर आएंगे

इस लिस्ट में कई और बड़े मैच भी आगे शामिल होंगे। हमेशा की तरह क्रिसमस के बाद इस बार भी MSG में सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा। जॉन सीना भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। उनका यहां से खास लगाव है। फैंस भी यहां पर उन्हें देखना चाहते हैं। WWE ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इस इवेंट को हमेशा की तरह इस बार भी खास बनाया जाएगा। कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। टिकट भी इस बार काफी सस्ते हैं। शायद WWE ज्यादा से ज्यादा फैंस को यहां लाना चाहता है। फैंस को अब इस शो का इंतजार है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now