WWE में दो साल पहले आखिरी मैच जीतने वाले पूर्व चैंपियन की कंपनी से विदाई हुई तय? भविष्य को लेकर हैरान करने वाली खबर आई सामने

Ujjaval
पूर्व चैंपियन के WWE में भविष्य पर अपडेट (Photo: WWE.com)
पूर्व चैंपियन के WWE में भविष्य पर अपडेट (Photo: WWE.com)

MVP Future Status WWE: WWE स्टार्स के कंपनी से जाने की खबरें हर कुछ हफ्तों में आती रहती है। हाल ही में बताया गया था कि बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley), MVP और टमीना (Tamina) को WWE के इंटरनल रोस्टर से हटा दिया गया है लेकिन ऑल माइटी के रोस्टर में मौजूद रहने की बात बाद में स्पष्ट हो गई। इसी बीच पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP के कंपनी में भविष्य पर भी अब अपडेट सामने आया है।

Ad

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि MVP को आगे जाकर टीवी पर उपयोग नहीं किया जाने वाला है। उनकी अब WWE में वापसी की उम्मीद भी नहीं है। अभी कंपनी के साथ उनके स्टेटस को लेकर यही जानकारी सामने आई है। 2024 में MVP ज्यादातर समय टीवी से दूर रहे और कुछ ही मौकों पर उनका WWE ने इस्तेमाल किया। अब लग रहा है कि उनका WWE के साथ सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

youtube-cover
Ad

MVP ने आधिकारिक तौर पर रिंग से रिटयरमेंट नहीं लिया है लेकिन उनका आखिरी मैच दो साल पहले आया था। यह चीज़ संभव है कि WWE से जाने के बाद MVP किसी अन्य कंपनी में बतौर रेसलर काम कर सकते हैं। 2022 में ही उन्होंने अपना आखिरी मैच भी जीता था।

WWE को बॉबी लैश्ले कहेंगे अलविदा?

बॉबी लैश्ले अभी WWE के इंटरनल रोस्टर का हिस्सा हैं और उनका कंपनी के साथ स्टेटस क्लियर नहीं है। पिछले एक साल में लैश्ले ने कंपनी पर उनकी खराब बुकिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बॉबी को लगता है कि WrestleMania 39 में उन्हें नहीं जोड़ा जाना, उनके करियर का सबसे खराब पल था।

WWE ने अपनी गलती को सुधारा और उन्हें नया फैक्शन दिया। इसमें स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और बी-फैब शामिल थे। इन सभी को WrestleMania XL में नज़र आने का मौका मिला। इसके बावजूद ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद बॉबी लैश्ले का उपयोग उस तरह से नहीं हुआ, जिस लेवल के स्टार ऑल माइटी हैं।

बॉबी लैश्ले को चोटिल होने के कारण 2024 के King of the Ring टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया था। हाल ही में लगने लगा था कि लैश्ले की वापसी हो जाएगी लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ। देखना होगा कि बॉबी WWE के साथ बने रहते हैं, या कंपनी को अलविदा कह देते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications