WWE को रिंग के बाहर कुछ घंटों में मिले तीन 24/7 चैंपियन

एक अनार, सौ बीमार
एक अनार, सौ बीमार

फॉक्स के स्पोर्ट्स फाउंडर्स डे इवेंट के दौरान 24/7 चैंपियनशिप एक या दो नहीं बल्कि तीन बार डिफेंड हुई। इलायस से इसे आर-ट्रुथ ने एक फॉक्स के इवेंट के दौरान जीता था। इसके तुरंत बाद आर-ट्रुथ फॉक्स के स्टूडियो में पहुँच गए जहाँ वो एक्सपर्ट्स से शो और 24/7 चैंपियनशिप के बारे में बात करने लगे। 24/7 चैंपियन ने इस दौरान बताया कि ये चैंपियनशिप कहीं भी, कभी भी डिफेंड की जा सकती है।

Ad

आर-ट्रुथ को लगा कि इलायस टाइटल को जीतने की कोशिश में स्टूडियो आ गए हैं। वो हड़बड़ाहट में निकलने लगे और फर्श पर गिर गए। इस मौके का फायदा उठाते हुए फॉक्स के एनालिस्ट रॉब स्टोन ने उन्हें पिन कर दिया।

youtube-cover
Ad

इससे पहले कि वो अपनी जीत का जश्न मना पाते, इलायस ने आकर उन्हें पिन कर दिया।

youtube-cover
Ad

इस समय कंपनी में 24/7 चैंपियनशिप सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली चैंपियनशिप है। ये एक ऐसा टाइटल है जिसे आर-ट्रुथ अबतक 13 बार जीत चुके हैं जबकि इलायस अब 4 बार 24/7 चैंपियन बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: रोमन रेंस पर 2 बार जानलेवा हमला करने वाले इंसान का हुआ खुलासा, खुद रेंस भी हो गए हैरान

आपको बताते चलें कि एक समय पर इस चैंपियनशिप को सबसे बेकार चैंपियनशिप माना जा रहा था। आर-ट्रुथ और उसके बाद ड्रेक मेवरिक ने इसे काफी एंटरटेनिंग बना दिया है। ये एक ऐसा सैगमेंट है जिसका इंतज़ार अब वीकली शोज़ में हर कोई करता है। हम सब जानते हैं कि इस चैंपियनशिप से जुड़ा हर सैगमेंट कॉमेडी से भरा हुआ होता है। इस तरह के पलों की वजह से ही दो और तीन घंटे के शोज़ अच्छे बन जाते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि अगला 24/7 चैंपियन कौन बनता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications