WWE न्यूज़: डेनियल ब्रायन को विलन बनवाने वाले रैसलर का नाम सामने आया

Enter caption

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली, जब फैंस के फेवरेट सुपरस्टार डेनियल ब्रायन ने हील टर्न लिया। फैंस के सबसे चहेते फेस रैसलरों में से एक डेनियल ब्रायन ने हील बनते हुए एजे स्टाइल्स को लो ब्लो मारा और WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया। 4 साल बाद डेनियल ब्रायन के हाथ WWE चैंपियनशिप लगी है।

Ad

Wrestling Observer Radio पर डेव मैल्टजर ने बताया कि डेनियल ब्रायन के हील टर्न के पीछे उनका ही हाथ है। दरअसल डेनियल ब्रायन पिछले महीने से खुद को हील बनाने की वकालत कर रहे थे। डेव के अनुसार, डेनियल ब्रायन ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के सामने ये आइडिया रखा और विंस मैकमैहन इस आइडिया पर राजी हो गए।

विंस मैकमैहन नहीं चाहते थे कि इस बात के बारे में पहले से ही किसी को भनक भी लगे। इसलिए विंस मैकमैहन ने एक ही रात में डेनियल ब्रायन को हील और WWE चैंपियन बनाने का फैसला लिया। फैंस को जानकारी होगी कि डेनियल ब्रायन ने रैसलमेनिया 34 से अपनी इन-रिंग वापसी की। रैसलमेनिया से लेकर अब तक का सफर डेनियल ब्रायन के लिए ज्यादा खास भी नहीं रहा है। ऐसा हो सकता है कि डेनियल ब्रायन अपने अब तक के सफर से खुश नही थे और वो हील के रूप में खुद के लिए ज्यादा अच्छी चीज़ें देख रहे हों। स्टोरी के लिहाज से डेनियल ब्रायन का हील टर्न स्मैकडाउन लाइव को मजेदार बनाने के लिए कारगर साबित हो सकता है।

डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स की 371 दिनों की WWE चैंपियनशिप बादशाहत को तोड़ा और चार सालों बाद WWE चैंपियनशिप हासिल की। अब डेनियल ब्रायन का पूरा ध्यान सर्वाइवर सीरीज़ पर टिक गया होगा, जहां उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के साथ मैच में भिड़ना है। WWE में पहले कभी डेनियल ब्रायन और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच नहीं हुआ है।

WWE की सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications