WWE News: Roman Reigns के बहुत बड़े मैच का हुआ ऐलान, Brock Lesnar ने फेमस Superstar को बुरी तरह पीटकर किया 'अधमरा'

WWE में दिनभर की प्रमुख खबरें: रोमन रेंस को लेकर क्या ऐलान हुआ?
WWE में दिनभर की प्रमुख खबरें: रोमन रेंस को लेकर क्या ऐलान हुआ?

WWE: WWE में आज (23 जुलाई) को बहुत कुछ हुआ। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने चौंकाने वाला ट्वीट करते हुए सभी को हैरत में डाल दिया। इसके अलावा WWE ने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया। ब्रॉक लैसनर ने भी वापसी करते हुए SmackDown के एपिसोड में जबरदस्त तबाही मचाई। इस आर्टिकल में हम WWE की दिनभर की प्रमुख खबरों पर नजर डालेंगे:

#) WWE ने Raw के लिए रोमन रेंस के मैच का किया ऐलान

रोमन रेंस इस हफ्ते Raw में वापसी करेंगे और SummerSlam से पहले ब्रॉक लैसनर को एक आखिरी बार चेतावनी देना चाहेंगे। अब WWE ने ऐलान कर दिया है कि रोमन रेंस सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा होंगे। रोमन रेंस अपने भाई द उसोज के साथ टीम बनाकर रिडल और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का सामना करेंगे। इस मैच में सैथ रॉलिंस या फिर ब्रॉक लैसनर का भी दखल देखने को मिल सकता है।

#) विंस मैकमैहन ने WWE से संन्यास लेने का ऐलान किया

विंस मैकमैहन ने SmackDown शुरू होने के कुछ घंटों पहले एक ट्वीट करते हुए सभी को हैरान कर दिया। विंस मैकमैहन ने WWE से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके जाने के बाद अब स्टैफनी मैकमैहन और निक खान कंपनी के नए CO-CEO बन गए हैं। विंस ने अपने ट्वीट में लिखा कि 77 साल की उम्र में उनके लिए संन्यास लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने WWE यूनिवर्स को भी शुक्रिया कहा।

#) WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते हुए थ्योरी की बुरी हालत की

ब्रॉक लैसनर ने SmackDown के मेन इवेंट में चौंकाने वाली वापसी की और उन्होंने फेमस सुपरस्टार थ्योरी की बुरी हालत करदी। लैसनर ने थ्योरी को पीटते हुए रिंग में 'अधमरी' हालत में छोड़ दिया। लैसनर ने पहले थ्योरी पर F5 लगाया, फिर Money in the Bank ब्रीफकेस से उनके ऊपर बुरी तरह अटैक किया और अंत में ब्रीफकेस के ऊपर ही थ्योरी पर F5 लगा दिया। लैसनर ने अपने एक्शन से SummerSlam से पहले अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

#) WWE SmackDown में भारतीय रेसलर शैंकी की हार का सिलसिला जारी

भारतीय रेसलर शैंकी को इस हफ्ते SmackDown में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। शैंकी ने जिंदर महल के साथ टीम बनाकर वाइकिंग रेडर्स का सामना किया। इस मैच में वाइकिंग रेडर्स ने काउंट-आउट के जरिए जीत हासिल की। शैंकी को काफी समय से कोई जीत नहीं मिली है और इस हफ्ते भी उनका हाल नहीं बदला।