WWE News: रोमन रेंस की स्ट्रीक का टूटना तय, ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बड़ा बयान, दिग्गज ने दी बड़ी खुशखबरी

WWE
WWE में दिनभर कौन-कौन सी खबरें चर्चा का विषय बनी हैं? (Photo: WWE.com)

WWE News Roundup: WWE जगत में 26 जुलाई को काफी कुछ देखने को मिला। एक तरफ मुख्य रोस्टर जापान टूर पर है, जहां लाइव इवेंट का आयोजन हो रहा है। इस बीच रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) ने बड़ी खुशखबरी दी है। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी को लेकर ट्रिपल एच का बड़ा बयान आया है। आइए बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं दिनभर की सभी प्रमुख खबरों पर:

Ad

-) WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर ट्रिपल एच ने क्या कहा?

Ad

SummerSlam 2023 के बाद से WWE में ब्रॉक लैसनर दिखाई नहीं दिए हैं और हर कोई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है। इस बीच ट्रिपल एच ने बीस्ट के रिटर्न को लेकर अहम बयान दिया है। Mail Sport को दिए इंटरव्यू में हंटर ने कहा कि यह फैसला ब्रॉक लैसनर का ही है और जब वो तैयार होंगे तो हम उनसे बात करेंगे।

-) पूर्व WWE सुपरस्टार रोंडा राउज़ी ने फैंस को दी बहुत बड़ी खुशखबरी

youtube-cover
Ad

रोंडा राउज़ी ने पिछले साल शेना बैज़लर के खिलाफ MMA रूल्स मैच में मिली हार के बाद कंपनी को अलविदा कह दिया था। इस बीच राउज़ी ने फैंस को खुशखबरी दी है और बताया है कि वो मां बनने वाली हैं। 2021 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और हाल ही में Comic-Con पैनल का हिस्सा बनते हुए राउज़ी ने यह अपडेट दिया। रोंडा ने साल 2017 में ट्रैविस ब्राउन के साथ शादी की थी।

-) WWE रिंग में लंबे समय बाद की मेकोसतामूरा ने वापसी, दर्ज की जबरदस्त जीत

Ad

जापान टूर के दौरान ओसाका में SuperShow का आयोजन देखने को मिला। इसमें कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले और साथ ही पूर्व चैंपियन मेको सतामूरा की वापसी देखने को मिली। मेको 8 विमेंस टैग टीम मैच का हिस्सा बनीं। यहां उन्होंने विमेंस चैंपियन बेली, बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के साथ टीम बनाकर टिफनी स्ट्रैटन और डैमेज कंट्रोल (इयो स्काई, कायरी सेन और डकोटा काई) का सामना किया। मेको और टीम ने शानदार जीत भी दर्ज की।

-) WWE SummerSlam में रोमन रेंस की स्ट्रीक टूटना तय

youtube-cover
Ad

SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट काफी नजदीक है और हर किसी की नज़र इसके ऊपर होने वाली है। इस साल रोमन रेंस को शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है और उनका शो को मिस करना तय नज़र आ रहा है। इसी के साथ रोमन रेंस की स्ट्रीक का टूटना भी तय लग रहा है। आपको बता दें कि 2021, 2022 और 2023 में रोमन रेंस मेन इवेंट में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा 2020 में भी उन्होंने मेन इवेंट मैच के बाद वापसी करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। चार साल से रेंस इस शो के मेन इवेंट का हिस्सा बन रहे थे और अगर इस साल उनकी वापसी नहीं होती है तो यह स्ट्रीक टूट जाएगी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications