WWE News: Roman Reigns को दिग्गज ने दी चुनौती, Brock Lesnar से बदला लेना चाहता है पूर्व चैंपियन 

WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें: रोमन रेंस को लेकर किसने क्या कहा?
WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें: रोमन रेंस को लेकर किसने क्या कहा?

WWE में आज (26 मई) को काफी कुछ हुआ। अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) जैसे प्रमुख सुपरस्टार्स को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसके अलावा NXT 2.0 शो की रेटिंग्स का भी खुलासा हुआ। WWE दिग्गज ने भी अपनी हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया।

आइए नजर डालते हैं WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरों पर:

#) WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने रोमन रेंस को दी चुनौती

रोमन रेंस इस समय कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप उनके पास हैं। हालांकि वो ज्यादातर SmackDown में दिखाई देते हैं और Raw में वो कम ही आते हैं। इसी वजह से बॉबी लैश्ले ने अब रोमन रेंस को चुनौती दे दी है। लैश्ले का मानना है कि Raw को वर्ल्ड टाइटल की जरूरत है और इसी वजह से उन्होंने रेंस को चैलेंज किया। लैश्ले के अनुसार रेंस के खिलाफ उनका मुकाबला धमाकेदार साबित हो सकता है।

#) WWE में ब्रॉक लैसनर के साथ मेरी दुश्मनी अभी समाप्त नहीं हुई है - बॉबी लैश्ले

इस साल की शुरुआत में WWE में फैंस को ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच तीन मुकाबले देखने को मिले थे। हालांकि दोनों के बीच एक ही सिंगल्स मुकाबला हुआ है। लैश्ले के अनुसार लैसनर के खिलाफ उनकी दुश्मनी अभी समाप्त नहीं हुई है और उनके अनुसार लैसनर ने उनसे उनकी WWE चैंपियनशिप छीनी थी। इसी का बदला वो उनसे लेना चाहते हैं।

#) WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने अपनी दोनों घुटनों की सर्जरी कराई

WWE Hall of Famer कर्ट एंगल ने हाल ही में अपने फैंस को बहुत बड़ा अपडेट दिया है। एंगल ने ट्वीट करके फैंस को बताया कि उन्होंने अपने दोनों घुटनों की सर्जरी कराई है और इस समय वो रोड टू रिकवरी पर हैं। कर्ट एंगल ने अपना आखिरी मुकाबला WWE में WrestleMania 35 में लड़ा था, जिसके बाद वो रिटायर हो गए थे। उम्मीद की जा सकती है कि उनकी रिकवरी अच्छे से और काफी जल्दी हो।

#) पॉल हेमन ने WWE चैंपियन रोमन रेंस के जन्मदिन के मौके पर दिया खास संदेश

रोमन रेंस का जन्मदिन 25 मई को था और इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए तमाम फैंस ने उन्हें विश किया। इस बीच उनके स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन ने भी सोशल मीडिया के जरिए रेंस को खास संदेश दिया। हेमन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी ट्राइबल चीफ के जन्मदिन को एकनॉलेज करिए। रोमन रेंस इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं और हर दिन नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं।

Quick Links