ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप में डालने को लेकर बड़ी अहम जानकारी सामने आई

<p>
समरस्लैम में टाइटल हारने के बाद फिर से WWE में लौट आएं हैं बीस्ट

WWE हैल इन ए सैल में ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी, ऐसा शायद कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था। सभी लोगों को लग रहा था कि द बीस्ट अब UFC फाइट की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन उन्होंने हैल इन ए सैल के मेन इवेंट के दौरान आकर दखल दी और रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन को अपना शिकार बनाया।

Ad

हैल इन ए सैल के बाद जानकारी मिली कि लैसनर को WWE में वापिस लाने के पीछे का असली मकसद WWE Crown Jewel पीपीवी इवेंट है, जोकि 2 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद शहर में होगा। अब इसी मामले को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर की रिपोर्ट की मानें तो लैसनर की टीम मानकर चल रही थी कि समरस्लैम वीकेंड के दौरान विंस मैकमैहन, बीस्ट की Crown Jewel इवेंट और रैसलमेनिया 35 में आने को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर ने फिलहाल UFC के साथ कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अगर वो UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट में होते तो कंपनी द्वारा उन्हें WWE का ऑफर स्वीकार की इजाजत नहीं मिलती।

हालांकि अब WWE और UFC के बीच ताल्लुकात काफी अच्छे हैं। भले ही लैसनर UFC का हिस्सा हों, तब भी कंपनी उन्हें WWE इवेंट का हिस्सा बनने से नहीं रोकेगी क्योंकि इससे UFC का ही फायदा होना है और उन्हें पब्लिसिटी भी मिलेगी।

इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि ब्रॉक लैसनर ने Crown Jewel में आने को लेकर कब ऑफर स्वीकार किया। लेकिन ये डील कई हफ्ते पहले ही साइन हुई होगी। दरअसल ब्रॉक लैसनर के दोनों हाथ अभी घी में हैं। वो छोटे-छोटे कॉन्ट्रैक्ट साइन कर WWE, UFC दोनों कंपनियों के साथ अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं। माना जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर की UFC फाइट अगले साल फरवरी महीने में होगी।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications