5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें हम साल 2018 में वापसी करते हुए देखना पसंद करेंगे

साल 2017 रैसलिंग फैंस के लिए बेहद खास रहा। WWE यूनिवर्स को गोल्डबर्ग कई सालों बाद चैंपियन बनते दिखाई दिए वहीं रोमन रेंस ने रैसलमेनिया 33 में द अंडरटेकर को हराकर उन्हें 'रिटायर' किया। 2017 को सुपरस्टार्स की वापसी का साल कहना गलत नहीं होगा। इस साल कर्ट एंगल, हार्डी बॉयज़, द खली, शैल्टन बैंजामिन और पेज की वापसी देखने को मिली। हालांकि द हार्डी बॉयज़ ने रैसलमेनिया में वापसी कर फैंस को साल का बहुत बड़ा पल दिया। वहीं रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच हो रहे पंजाबी प्रिजन मैच में खली की एंट्री देखकर ढेरों फैंस चौंक गए थे। साल 2018 में भी कई दिग्गजों की वापसी फैंस के रोंगटे खड़े कर सकती है। फैंस सबसे पहले जिस सुपरस्टार को रिंग में वापिस आते देखना चाहेंगे, उनका नाम द अंडरटेकर है। रोमन रेंस ने रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को हराकर उन्हें रिटायर कर दिया था। अंडरटेकर उसके बाद से रिंग में नजर नहीं आए हैं। लगातार हर बड़े पीपीवी में टेकर की वापसी की उम्मीद रहती है, लेकिन वो अभी तक वापिस नहीं आए हैं।

Ad

इसे भी पढ़ें: सैथ रॉलिंस औऱ डीन एंब्रोज ने दिल्ली लाइव इवेंट के दौरान किया WWE के दिग्गज के मूव का इस्तेमाल

रे मिस्टीरियो फैंस के बहुत ही फेवरेट सुपरस्टार रहे हैं। आखिरी बार वो WWE में रैसलमेनिया 30 के दौरान नजर आए थे। मिस्टीरियो WWE में वापसी कर क्रूजरवेट डिवीजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। वो अपने करियर में ढेरों क्रूजरवेट टाइटल जीत चुके हैं। गोल्डबर्ग ने रैसलमेनिया 33 के बाद हुई रॉ में आकर WWE से जाने की बात कही लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा कि वो अब कभी WWE में नजर नहीं आएंगे। गोल्डबर्ग ने प्रोमो करते हुए कि WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता है। WWE विमेंस सुपरस्टार खर्मा ने 2011 के एक्सट्रीम रूल्स में डैब्यू किया था। उनके नाम रॉयल रम्बल मैचों में मेल सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करने का रिकॉर्ड है। रॉयल रम्बल साल की शुरुआत में होगा, ऐसे में उनकी वापसी विमेंस डिवीजन और संभावित विमेंस रॉयल रम्बल मैच के लिए अच्छी हो सकती है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications