WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 29 अप्रैल, 2018

ब्रॉक लैसनर द्वारा अगली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने की तारीख सामने आई

Ad

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि लैसनर अब अगले दो महीने तक अपनी चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करेंगे और उसके बाद ही वो फाइट करेंगे। उन्होंने ये कहा कि मनी इन द बैंक में वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं। मनी इन द बैंक WWE का बहुत बड़ा इवेंट होता हैं। मैल्टजर ने ये भी बताया कि बैकलैश पीपीवी में लैसनर नजर नहीं आएंगे।


"रोमन रेंस से मैंने बहुत कुछ सीखा और उऩकी वजह से ही WWE में सफल हो रहा हूं"

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बताया कि,"रोमन रेंस के साथ काम करने के कारण रिंग में मेरी काम करने की क्षमता बढ़ गई। मुझे काफी फायदा मिला। इन रिंग डिपार्टमेंट में मुझे सबसे ज्यादा मदद मिली। मैंने रोमन रेंस के साथ काफी लंबे समय तक काम किया। और मुझे अपनी रफ्तार कैसे बढ़ानी है वो मुझे रोमन ने सिखाया। रोमन रेंस की वजह से मेरी रैसलिंग स्किल काफी अच्छी हुई। उन्होंने आगे बढ़ने में मेरी बहुत मदद की। तभी मैं यहां पर सफल हो रहा हूं। रोमन रेंस और मैं WWE में साथ में काम करते है। हम कंपनी को हमेशा सफलता के पथ पर ले जाते रहेंगे। रिंग के बाहर रोमन और मेरे संबंध काफी अच्छे हैं। उनके साथ काम करने में मुझे मजा आता हैं। उनसे बहुत कुछ मैंने सीखा हैं।"


अंडरटेकर और सऊदी अरब के फैंस के लिए रूसेव ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

अंडरटेकर से हारने के बाद ट्वीटर पर रूसेव ने फैंस के लिए दिल छू देने वाला संदेश दिया। सऊदी अरब के लोग अभी भी रूसेव डे सैलिब्रेट कर रहे हैं। पूर्व यूएस चैंपियन रूसेव ने कहा कि कास्टेकट मैच उनके मतलब की चीज नहीं हैं। लेकिन मैं धन्यवाद देता हूं कि अंडरटेकर उनके यहां पर प्रतिद्वंदी थे। यहां मेरा नहीं बल्कि अंडरटेकर का सम्मान करना चाहिए। उनकी वजह से ही सब अच्छा हुआ।


WWE ने Greatest Royal Rumble में सैमी जेन के ना रहने का कारण बताया

एक बात जरूर जान लेनी चाहिए कि सैमी जेन सीरियन-कनैडियन WWE सुपरस्टार हैं। सीरिया और सऊदी अरब के बीच में काफी दिक्कत हैं। इन दोनों देशों के बीच में राजनैैतिक मुद्दे के कारण हमेशा गहमागहमी रही है। और अगर सैमी जेन सऊदी अरब में परफॉर्म करते तो ये दिक्कत पैदा कर सकता था। इसका सीधा-सीधा निगेटिव असर पक्का जाता। साल 2012 से सीरिया और सऊदी अरब के बीच में लगातार बहस जारी रही है। सीरिया में सैमी जेन अपना काम करते हैं। सैमी जेन सीरिया के ही हैं। WWE ने अब ऑफिशियल स्टेटमेंट इस बात को लेकर जाहिर कर दिया है। सैमी जेन को लेकर जो भी बातें चल रही थी अब उनका पूरी तरह निचोड़ निकल गया है। अपने स्टेटमेंट में WWE ने कहा है कि, WWE ने इस बात का वादा किया था कि पुराने बैकग्राउंड के साथ हम भेदभाव नहीं करना चाहते और हम पूरी दुनिया की संस्कृति की इज्जत करते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications