साशा बैंक्स ने WWE पर रॉ के दौरान इंस्टाग्राम के ज़रिए निशाना साधा और स्टोरी के रूप में एक पोस्ट किया जिसके शब्द थे ' मैं किसी कमिटमेंट से नहीं, समय खराब होने से घबराती हूँ।' रैसलमेनिया 35 में आइकॉनिक्स के हाथों विमेंस टैग टीम टाइटल हारने के बाद बेली और साशा काफी नाराज़ थीं और इन्होंने इसकी वजह से काफी बुरा बर्ताव भी किया था।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/5acad-15561785867616-800.jpg 1920w)
इसकी खबर बाहर आने के बाद से कंपनी ने कहानी को रोकने की कोशिश की है, लेकिन साशा अपने पोस्ट्स के ज़रिए ये जताती रही हैं कि वो इस फैसले से नाराज़ हैं। उन्होंने टाइटल हारने के बाद WWE को अनफॉलो कर दिया और आल एलीट रैसलिंग को फॉलो करना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से ये कयास हैं कि वो आनेवाले समय में कंपनी को छोड़ सकती हैं।
कंपनी ने उन्हें कुछ समय दिया है ताकि वो अपने फैसले पर विचार कर सके। यही वजह है कि वो किसी भी शो का हिस्सा नहीं रही हैं और ना ही किसी भी पब्लिक शो में नज़र आई हैं।वैसे ये स्थिति आनेवाले समय में बदल सकती है, लेकिन उसके लिए हमें अगले महीने का इंतज़ार करना होगा।
ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर WWE ने साशा बैंक्स और बेली को अलग किया
इस समय की खबरों के आधार पर WWE ये चाहती है कि उनकी सबसे ज़बरदस्त महिला रैसलर कंपनी ना छोड़ें और ऐसा करने के लिए वो साशा बैंक्स को मनी इन द बैंक मैच का विजेता बना सकती हैं। ये एक ऐसा तरीका है जिससे कंपनी अपनी मुश्किलों को कम कर सकती है और साथ में एक ऐसे रैसलर को कंपनी से जाने से रोक सकती है जिसे उसके विरोधी हर हाल में साइन करना चाहेंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं