Bianca Belair: WWE Night of Champions 2023 में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और ओस्का (Asuka) के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ। WWE ने इस बार फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया। ओस्का ने सभी को चौंकाते हुए ब्लेयर को हरा दिया। ब्लेयर की बादशाहत अब कंपनी में खत्म हो गई।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_ALL HAIL THE EMPRESS. #WWENOC #WWE @WWEAsuka31ALL HAIL THE EMPRESS. 👑#WWENOC #WWE @WWEAsuka https://t.co/sEFx5ZQ4E6इस मुकाबले की शुरूआत बहुत तेजी से हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कुछ तगड़े मूव्स लगाए। हालांकि बीच में मैच धीमे पड़ गया। ओस्का ने ब्लेयर के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया था। ब्लेयर ने भी अपनी ताकत दिखाई लेकिन ओस्का ने हर बार उनका जवाब दिया।ब्लेयर को यहां पर फैंस चीयर कर रहे थे। ओस्का ने ब्लेयर को बहुत परेशान किया। उन्होंने कुछ लॉक भी बियांका को लगाए। ब्लेयर ने कई बार ओस्का को पिन किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ये देखकर ब्लेयर भी चौंक गईं थी। ओस्का ने भी लगातार अपना अनुभव पेश किया। दोनों ने कई बार एक-दूसरे को रोलअप भी किया लेकिन जीत किसी को नहीं मिली।दोनों ने रिंगसाइड पर भी एक-दूसरे को अच्छी चुनौती दी। ब्लेयर ने ओस्का को स्टील स्टेप्स पर भी पटका। ओस्का ने ब्लेयर के ऊपर मिस्ट फेंकने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। खैर मैच का अंत भी गजब रहा। ओस्का ने चीटिंग की और मिस्ट अपने हाथ में लगा दिया। ब्लेयर ने उन्हें KOD लगाने के लिए कंधे पर पकड़ा लेकिन उन्होंने आंखों में मिस्ट लगा दिया। बियांका को दिखना बंद हो गया था। ओस्का ने ब्लेयर को पहले किक मारी और फिर फिनिशिंग मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल कर ली। WWE में Bianca Belair के टाइटल रन का हुआ अंतओस्का अब नई Raw विमेंस चैंपियन बन गईं हैं। उन्होंने ब्लेयर के 419 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। ब्लेयर को एक साल से ज्यादा चैंपियन के रूप में हो गया था। जीत के बाद ओस्का बहुत खुश नज़र नहीं आईं। वहीं ब्लेयर को भरोसा नहीं हो रहा था कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। खैर ब्लेयर की हार से उनके फैंस को झटका लगा होगा। वहीं ओस्का को कंपनी ने एक बार फिर तगड़ा पुश दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Cheeky, cheeky @WWEAsuka! 🤡#WWENOC #WWE3413Cheeky, cheeky @WWEAsuka! 🤡#WWENOC #WWE https://t.co/hsVmjQerh3WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।