WWE Night of Champions 2023 में दिग्गज को उनके जन्मदिन पर मिली करारी हार, मौजूदा चैंपियन ने अपने टाइटल को किया रिटेन

Pankaj
WWE Night of Champions 2023 में हुआ जबरदस्त मैच
WWE Night of Champions 2023 में हुआ जबरदस्त मैच

Rhea Ripley: WWE Night of Champions 2023 में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और नटालिया (Natalya) के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच को देखकर जरूर फैंस को निराशा हाथ लगी होगी। मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला और रिप्ली ने आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

नटालिया ने रिंग में सबसे पहले एंट्री की। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए। सऊदी अरब में सबसे पहले परफॉर्म करने वाली पहली विमेन सुपरस्टार नटालिया हैं। नटालिया ने कुछ फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। खैर रिया रिप्ली ने भी डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ एंट्री की।

शुरूआत से ही नटालिया का डॉमिनिक ने ध्यान भटकाना शुरू कर दिया था। इसका पूरा फायदा रिप्ली ने उठाया। उन्होंने रिंग के बाहर भी नटालिया के ऊपर हमला किया। इसके बाद रिंग में अपना फिनिशिंग मूव देकर आसानी से जीत हासिल की। नटालिया को अपनी इस हार पर भरोसा नहीं हुआ। वहीं रिप्ली ने डॉमिनिक के साथ शानदार जश्न मनाया।

रिया रिप्ली के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा। शुरूआत में उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 39 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की। मेनिया में रिप्ली ने फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। तब से उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है। Backlash 2023 में रिया ने ज़ेलिना वेगा को हराया था। वो भी मैच बहुत छोटा रहा था।

WWE दिग्गज Natalya को लगा झटका

रिप्ली का चैंपियनशिप रन आगे भी शानदार रहेगा। जजमेंट डे का साथ उन्हें मिल रहा है, खासतौर पर डॉमिनिक मिस्टीरियो उनके साथ बने हुए है। रिया ने इस बार नटालिया के ऊपर आसान जीत हासिल की। नटालिया को दुख हुआ होगा क्योंकि उन्हें उनके जन्मदिन पर हार मिली। ये चीज शायद बहुत कम लोगों को पता होगी। अब देखना होगा कि रिया के लिए कंपनी ने आगे क्या प्लान बनाया होगा। बहुत जल्द उन्हें नया प्रतिद्वंदी भी मिल जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications