WWE में बाल-बाल बचा चैंपियन, गले में फंसी रस्सी; हो सकता था बड़ा हादसा (देखें वीडियो)

Ujjaval
WWE NXT चैंपियन रोप्स में फंस गए थे (Photo: WWE.com)
WWE NXT चैंपियन रोप्स में फंस गए थे (Photo: WWE.com)

Trick Williams Stuck in Ropes: WWE NXT डेडलाइन (Deadline 2024) का सफलतापूर्वक समापन देखने को मिल गया है। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किए गए। यहां NXT चैंपियनशिप भी दांव पर लगी थी और यह मैच बढ़िया साबित हुआ। मैच के दौरान एक खतरनाक स्पॉट आया था और इसने फैंस को पूरी तरह से हैरान कर दिया था।

Ad

WWE NXT चैंपियनशिप के लिए ट्रिक विलियम्स और रिज हॉलैंड आमने-सामने आए। यह मुकाबला तगड़ा रहा और दोनों ने ताकत का उपयोग किया। एक पल यहां फैंस के बीच चर्चा का विषय बना। दरअसल, ट्रिक विलियम्स रोप्स में अटक गए और उनके लिए इससे निकल पाना बेहद मुश्किल हो गया था। वो गले में रस्सी फंसने के कारण झटपटा रहे थे। रेफरी ने भी उनकी काफी मदद की और सभी पूरी रह से हैरान रह गए थे। यहां बड़ा हादसा होने से बच गया।

आप नीचे यह स्पॉट देख सकते हैं:

Ad

ट्रिक विलियम्स रोप्स के चंगुल से बच गए और फिर उन्होंने मैच लड़ना जारी रखा। इस स्पॉट से उनकी गर्दन पर कोई नुकसान नहीं हुआ और अंत में उन्होंने रिज हॉलैंड को अपना फिनिशर ट्रिक शॉट देकर पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ वो चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हुए।

WWE NXT चैंपियन ट्रिक विलियम्स के रोप्स में फंसने पर फैंस हो गए एकदम हैरान

WWE NXT चैंपियनशिप मैच के दौरान ट्रिक विलियम्स का एकदम से रस्सियों में अटक जाना फैंस को हैरान कर गया। आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

Ad

(इसने मुझे एक सेकेंड के लिए चौंका दिया। भगवान को धन्यवाद कि वो अभी भी चैंपियन हैं।)

Ad

(यह दिखने में काफी ज्यादा डरावना था। मैं सही मायने में चौंक गया था।)

Ad

(यह डरा देने वाला पल था। मुझे लगा था कि ट्रिक विलियम्स इसके बाद हार जाएंगे।)

Ad

(यहां कुछ भी भयानक हो सकता था। मुझे लगता है कि अब परफॉर्मर्स को उनकी लिमिट तक पुश करना बंद किया जाना चाहिए, वरना अगली बार से कोई इतना लकी नहीं रहेगा। हमें हल्क होगन के लड़ने के अंदाज और माइक स्किल्स पर फोकस करना चाहिए।)

(यह काफी डरावना लग रहा था। खुश हूं कि ट्रिक विलियम्स ठीक दिख रहे हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications