NXT का एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहा। NXT की शुरुआत जबरदस्त साबित हुई। इसके अलावा शो के मेन इवेंट में NXT विमेंस चैंपियन का पलड़ा भारी नजर आया। देखा जाए तो WWE का NXT ब्रांड काफी अच्छे शोज़ प्रदान कर रहा है। खैर, आइए NXT में हुए मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं। WWE NXT रिजल्ट्स:- कैरियन क्रॉस ने लियम को आसानी से हराया। मैच के बाद टॉमैसो सिएम्पा की एंट्री हुई और उन्होंने NXT टेकओवर में दोनों के बीच मैच की घोषणा की। .@NXTCiampa is not about to 𝒓𝒖𝒏 𝒂𝒘𝒂𝒚 from @WWEKarrionKross...The match is official.#NXTTakeOver: IN YOUR HOUSE#WWENXT pic.twitter.com/r9oMxlcWyw— WWE (@WWE) May 21, 2020- एल हिजो डेल फैंटासमा ने क्रूजरवेट चैंपियनशिप के टूर्नामेंट में अकीरा टोजावा को हराया। - शॉटज़ी ब्लैकहार्ट का सैगमेंट देखने को मिला जहां उन्होंने डकोटा काई और रेचल गोंजेलेज को अपना पहला निशाना बनाने की घोषणा की।- मिया यिम ने सैंटना गैरेट को हराया। मैच के बाद गर्गानो और कैंडिस की एंट्री हुई और उन्होंने यिम पर हमला किया। इसके बाद यिम के पति कीथ ली ने एंट्री की और ब्रॉल का अंत किया। - ड्रेक मेवरिक का बैकस्टेज इंटरव्यू देखने को मिला जहां उन्होंने बताया कि उन्हें जीत की सबसे ज्यादा जरूरत है। - रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने डेक्स्टर लुमिस को हराया। मैच के बाद लुमिस ने स्ट्रॉन्ग को बुरी तरह अपने सबमिशन में फंसा लिया। मैच के बाद वेल्वेटिन ड्रीम ने भी आकर अनडिस्प्यूटेड एरा के अन्य साथियों पर हमला किया।.@roderickstrong fights 𝘣𝘢𝘤𝘬. #WWENXT @DexterLumis pic.twitter.com/gtJjGKt7lv— WWE NXT (@WWENXT) May 21, 2020- बैकस्टेज फैंटासमा ने अकीरा टोजावा से हाथ मिलाया और वहां से जाने लगे। इस दौरान टोजावा को मास्क पहने सुपरस्टार्स द्वारा किडनैप किए जाने का प्रयास किया। फैंटासमा ने टोजावा को बचाया। - वन-टु ने एवर राइज को टैग टीम मैच में सबमिशन की मदद से हराया। - कीथ ली ने बैकस्टेज जॉनी के बारे में बात की।- ड्रेक मेवरिक ने कुशीडा को हराया। मैच के बाद बताया गया कि जेक ऐटलस, कुशीडा और ड्रेक के एक जैसे अंक है। इस वजह से अगले हफ्ते उनके बीच मैच होगा और जीतने वाला फाइनल्स में जाएगा। - आइओ शिराई और रिया रिप्ली के मैच का कोई नतीजा नहीं निकला जहां अंत में शार्लेट ने दोनों पर बुरी तरह हमला किया। 3 shows, 0 problems. All hail #TheQueen. 👑 @MsCharlotteWWE #WWENXT @RheaRipley_WWE @shirai_io pic.twitter.com/28pX6CisVX— WWE NXT (@WWENXT) May 21, 2020इस प्रकार से NXT के एपिसोड का अंत हो गया। ये भी पढ़ें:- 3 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं