WWE काफी बड़ी कंपनी है और दुनियाभर में WWE के कई सारे प्रशंसक है। ऐसे में अगर कोई स्टार यहां काम करता है तो वो विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल कर लेता है। अक्सर सुपरस्टार्स को सफलता मिलने के बाद प्रशंसक उनके सोशल मीडिया पेज को चेक करते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। WWE के लगभग हर एक सुपरस्टार का सोशल मीडिया पर एकाउंट है। देखा जाए तो इंस्टाग्राम सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। हर एक WWE सुपरस्टार इंस्टाग्राम पर मौजूद है और लगभग हर सुपरस्टार के यहां लाखों की संख्या में फॉलोवर्स है। सोशल मीडिया की वजह से सुपरस्टार्स के निजी जीवन के बारे में भी पता चलता है।ये भी पढ़ें:- 3 ECW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में ज्यादा सफलता हासिल कीइस दौरान विमेंस सुपरस्टार्स अक्सर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। इस वजह से उनके इंस्टाग्राम पर मेल सुपरस्टार्स से ज्यादा फॉलोअर्स होते हैं। कई महिला स्टार्स के इंस्टाग्राम पर 1-2 मिलियन से ज्यादा भी फॉलोवर्स है। इस दौरान हर एक प्रशंसक को जानने में रुचि होगी कि इंस्टाग्राम पर किस महिला सुपरस्टार के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है।#3 पूर्व WWE स्टार ब्री बैला View this post on Instagram Media Day from Home 🖤 #Incomparable A post shared by Brie Bella (@thebriebella) on May 6, 2020 at 8:27am PDTब्री ने WWE में काफी सफलता हासिल की हैं। उन्हें प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। ब्री के इंस्टाग्राम पर लगभग 7.6 मिलियन (76 लाख) फॉलोअर्स है। इसके साथ ही वो अबतक अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम एकाउंट पर 4,335 पोस्ट डाल चुकी है। वो 770 लोगों को अपने एकाउंट से फॉलो भी करती है। इंस्टाग्राम पर अक्सर वो अपने बिजनेस से जुड़ी हुई चीज़ें पोस्ट करती रहती है। ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई