WWE NXT रिजल्ट्स: 145 किलो के कीथ ली ने अपने दुश्मन को ललकारा, बाद में चैंपियन हुआ ढेर

WWE NXT
WWE NXT

NXT के एपिसोड में काफी बड़ी चीज़ें हुई। WWE को पिछले हफ्ते रेटिंग्स में AEW से हार का सामना करना पड़ा था। इस हफ्ते उन्होंने अच्छा एपिसोड देकर टक्कर देने की पूरी कोशिश की। खैर, आइए NXT के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर एक नजर डालते हैं।

WWE NXT रिजल्ट्स:

- आइको शिराई और टेगन नॉक्स ने डकोटा काई और कैंडिस लेरे को टैग टीम मैच में हराया।

- एडम कोल का पेट मैकअफी के शो का सैगमेंट दिखाया गया जहां दोनों के बीच काफी बड़ी बहस हुई।

- जॉनी गर्गानो ने सिंगल्स मैच में रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग को हरा दिया।

- डकोटा काई ने बताया कि वो मल्टी पर्सन मैचों से परेशान हो चुकी है। उन्हें टाइटल मैच चाहिए था लेकिन रिया रिप्ली बीच में आ गई। दोनों के बीच संभावित रूप से एक मैच हो सकता है।

- मर्सिडीज मार्टिंज़ ने शॉटज़ी ब्लैकहार्ट को हराया। मैच में रोबर्ट स्टोन की इंटरफेरेंस भी हुई।

- NXT UK सुपरस्टार का रिज हॉलैंड का एक विंटेज प्रोमो दिखाया गया। लग रहा है कि वो जल्द ही NXT में नजर आ सकते हैं।

- कीथ ली ने कैरियन क्रॉस को धमकी दी और उन्हें ललकारा। क्रॉस की जगह कैमरॉन ग्रिम्स की इंटरफेरेंस देखने को मिली। दोनों के छोटा ब्रॉल देखने को मिला। इस दौरान लाइट चली गयी और स्टेज पर स्कार्लेट नजर आयी। इस दौरान ग्रिम्स ने इंटरफेरेंस का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन ली ने उन्हें धराशाही कर दिया। कैरियन क्रॉस ने स्क्रीन पर एंट्री की। इसके बाद क्रॉस ने टाइटल शॉट की बात की। ली ने इससे बिल्कुल इनकार नहीं किया।

- इम्पीरियम ने एवर-राइज को टैग टीम मैच में हराया। मैच के बाद उन्होंने खुदको सबसे अच्छी जोड़ी बताया। अनडिस्प्यूटेड एरा ने एंट्री की और उन्होंने इम्पीरियम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

- ईशा स्कॉट ने जेक ऐटलस को सिंगल्स मैच में हराया।

- डेक्स्टर लुमिस ने फिन बैलर और टिमोथी थैचर को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर जीत दर्ज की। वो NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप लैडर मैच के लिए आगे बढ़ चुके हैं।

इस तरह से NXT के एपिसोड का अंत हुआ।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE SummerSlam को मिस कर सकते हैं

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment