NXT का एपिसोड बढ़िया रहा। शो की शुरुआत शानदार हुई और अंत में एक नया चैंपियन देखने को मिला। भारतीय सुपरस्टार्स का टाइटल मैच भी टीज़ किया गया। खैर, आइए NXT के एपिसोड में हुए सभी मैचों और उनके नतीजों पर नजर डालते हैं। NXT रिजल्ट्स:- कैंडिस लेरे और मिया यिम का मैच डबल काउंटआउट में खत्म हो गया। मैच के बाद ब्रॉल हुआ और फिर जॉनी गर्गानो और कीथ ली भी वहां आए। इसके बाद मिक्स्ड टैग टीम मैच तय हुआ। - कैंडिस लेरे और जॉनी गर्गानो ने मिया यिम और कीथ ली को हराया। कीथ चोटिल नजर आए। - ड्रेक मेवरिक का प्रोमो देखने को मिला जहां वो अपने मैच के बारे में बात कर रहे थे। - एडम कोल के सबसे ज्यादा समय तक NXT चैंपियन रहने पर उनके साथियों ने सेलिब्रेशन किया। Payback 𝒉𝒖𝒓𝒕𝒔. #WWENXT @swerveconfident @TonyNese pic.twitter.com/ne3YkT5uY7— WWE (@WWE) June 4, 2020- ईशा स्कॉट ने टोनी निस को हराया।- ब्रीजांगो ने अनडिस्प्यूटेड एरा और वन-टू को ट्रिपल थ्रेट टैग टीम मैच में हराया और अब वो NXT टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज करेंगे। मैच के बाद चैंपियन इम्पीरियम की एंट्री हुई और उनके पीछे इंडस शेर टीम आयी। तीनों टीमों ने एक दूसरे पर नजर डाली। - सैंटना गैरेट ने आलिया को हराया। - कैमरॉन ग्रिम्स ने ब्रोंसन रिड को हराया। मैच के बाद कैरियन क्रॉस की एंट्री हुई और उन्होंने रिड पर हमला किया। खैर, उन्होंने सिएम्पा के साथ मैच के पहले एक संदेश भेजा।- एल हिजो डेल फैंटासमा ने ड्रेक मेवरिक को हराकर क्रूजर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसके बाद ड्रेक मेवरिक काफी मायूस नजर आए लेकिन फिर ट्रिपल एच ने एंट्री की और ड्रेक को नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया। ड्रेक ने उसे साइन किया।😨😨😨#WWENXT @WWEMaverick @hijodelfantasma pic.twitter.com/yAtB4Ghk4e— WWE Universe (@WWEUniverse) June 4, 2020इस प्रकार से NXT का शानदार अंत देखने को मिला। ये भी पढ़ें:- 3 NXT सुपरस्टार्स जो मेन रोस्टर पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है