WWE: एक रेफरी को WWE NXT के एपिसोड में टोनी डी'एंजेलो और उनके साथियों ने फ्रीज़र में लॉक कर दिया था। यह चौंकाने वाला खुलासा एक वीडियो द्वारा देखने को मिला। रेफरी साफ तौर पर इस तरह के बर्ताव से निराश नज़र आए और वो थोड़े डरे हुए भी थे। .टोनी डी'एंजेलो और उनके फैक्शन की नो क्वार्टर कैच क्रू के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। डी'एंजेलो की नज़र इस समय NXT Heritage Cup पर है। यह कप इस समय नो क्वार्टर कैच क्रू के पास है। ग्रुप के सदस्य चार्ली डेम्पसी ने NXT के अगले शो में डी'एंजेलो के खिलाफ इसे दांव पर लगाने का ऐलान किया। NXT के हालिया एपिसोड में बैकस्टेज स्टैक्स और डी'एंजेलो ने नो क्वार्टर कैच क्रू पर हमला किया। डेमोन केम्प और माइल्स बोर्न का मुकाबला दो NXT स्टार्स से हुआ था। इस मैच में अचानक स्टैक्स गेस्ट रेफरी बनकर आ गए थे। उनके कारण नो क्वार्टर कैच क्रू के बोर्न और केम्प को हार मिली। फैंस के मन में सवाल था कि आखिर स्टैक्स अपने दुश्मनों के मैच में रेफरी कैसे बन गए। अब एक वीडियो द्वारा इसका खुलासा हुआ है। वीडियो में दिखाया गया कि स्टैक्स ने रेफरी की जेर्सी निकाली और फ्रीज़र खोला। अंदर असल में एक रेफरी मौजूद थे। उन्होंने और उनके साथियों ने रेफरी का मजाक बनाया और उन्हें टी-शर्ट देकर फ्रीज़र दोबारा बंद कर दिया। आप नीचे यह हैरान करने वाली वीडियो देख सकते हैं:NXT की जनरल मैनेजर ऐवा रैन को भी शायद यह चीज़ पता नहीं होगी। वो WWE सुपरस्टार टोनी डी'एंजेलो की इस हरकत के लिए उन्हें सजा दे सकती हैं। अगले हफ्ते चार्ली डेम्पसी के लिए WWE NXT में चीज़ें मुश्किल नज़र आ रही हैं NXT के एपिसोड में एक और चौंकाने वाली क्लिप सामने आई। टोनी डी'एंजेलो और उनके साथियों ने डेमोन केम्प और माइल्स बोर्न को किडनैप कर लिया। इसी के साथ उन्होंने चार्ली को चुनौती दी। अगले हफ्ते चार्ली के रिंग कॉर्नर में उनके साथी नहीं होंगे। ऐसे में टोनी के उन्हें हराकर NXT हेरिटेज कप जीतने के चांस बढ़ गए हैं। View this post on Instagram Instagram Post