WWE Superstar ने Roman Reigns के भाई का सामना करने के लिए Brock Lesnar से मदद की मांग की

Ujjaval
WWE में एक बार फिर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की दुश्मनी शुरू हो गई है
WWE में एक बार फिर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस की दुश्मनी शुरू हो गई है

WWE NXT सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) ने हाल ही में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से मदद की मांग की है। दरअसल, उनकी इस समय सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ दुश्मनी चल रही है। सोलो असल में रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन हैं। ब्रॉक लैसनर की ट्राइबल चीफ के साथ स्टोरीलाइन चल रही है। इसी वजह से वॉलर ने दिग्गज के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर से मदद की मांग की

समोअन परिवार के कई सदस्यों ने WWE में काम करते हुए नाम बनाया है। द रॉक, उमागा और रिकिशी समेत कई समोअन सुपरस्टार्स ने सफलता हासिल की है। अभी द उसोज़ और रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं और वो अपने परिवार का नेतृत्व कर रहे हैं। सिकोआ NXT ब्रांड का हिस्सा है।

SmackDown के अंतिम एपिसोड में ब्रॉक लैसनर का शॉकिंग रिटर्न देखने को मिला था। उन्होंने आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था और फिर उनपर हमला किया था। उन्होंने यहां द उसोज़ को भी नशाना बनाया था। अब NXT सुपरस्टार ग्रेसन वॉलर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वो द बीस्ट की मदद लेकर समोअन परिवार के सदस्यों से लड़ना चाहते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा:

"ब्रॉक लैसनर का वापसी पर स्वागत है। क्या आपके पास ट्यूसडे नाईट (NXT 2.0) के लिए कोई प्लान्स है? मुझे खुद ब्लडलाइन से थोड़ी दिक्कत है। मैं काऊबॉय हैट पहनने के लिए तैयार हूँ, अगर इससे मदद मिल पाए।"

आप ग्रेसन वॉलर की नीचे फोटो देख सकते हैं जहां वो ब्रॉक लैसनर की तरह हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं:

ब्रॉक लैसनर की काऊबॉय हैट के साथ नजर आए NXT सुपरस्टार
ब्रॉक लैसनर की काऊबॉय हैट के साथ नजर आए NXT सुपरस्टार

WWE ने अभी तक सोलो सिकोआ को रोमन रेंस या द उसोज़ के परिवार का सदस्य नहीं बताया है। इसके बावजूद वॉलर ने NXT के दौरान ब्लडलाइन पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि NXT में उनकी स्टोरीलाइन चल रही है वहीं मेन रोस्टर पर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के एक धमाकेदार मैच का ऐलान देखने को मिल गया है। दोनों का SummerSlam में लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।