NXT TakeOver, Portland रिजल्ट्स- WWE को मिले नए चैंपियन, दिग्गज ने हील टर्न लेकर चौंकाया, फिन बैलर की बड़ी जीत

Nxt
Nxt

# जॉनी गर्गानो vs फिन बैलर

Ad
Ad

दोनों सुपरस्टार्स के बीच महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही थी। बीच में जॉनी चोटिल हो गए थे और इस वजह से उनका बैलर से मैच नहीं हो पाया था लेकिन आज दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आए हैं। मैच के पहले दोनों ने प्रोमो कट किया और अपना पक्ष रखा। उन्होंने पोर्टलैंड में हुए टेकओवर को जरूर खास बनाया। गर्गानो और बैलर ने कई अच्छे मूव्स का उपयोग किया। अंत में बैलर ने अपने नए फिनिशर की मदद से गर्गानो को पराजित किया। इस मुकाबले को 5 स्टार रेटिंग्स जरूर मिलनी चाहिए।

नतीजा: फिन बैलर ने पिनफॉल की मदद से गर्गानो को हराया

# रिया रिप्ली vs बियांका ब्लेयर (NXT विमेंस चैंपियनशिप)

Ad

बियांका ने नंबर 1 कंटेंडर मैच जीता था और आज उन्हें टाइटल के लिए मैच मिला। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने काफी बढ़िया काम किया। रिया ने कई मौकों पर पिन करने की कोशिश की लेकिन ब्लेयर ने जल्दी हार नहीं मानी। विमेंस टाइटल के इस मैच का अंत जबरदस्त रहा। अंत में रिपकोर्ड की मदद से रिप्ली को जीत मिली।

नतीजा: रिया रिप्ली ने पिनफॉल की मदद से बियांका ब्लेयर को हराया

मैच के बाद शार्लेट ने एंट्री की और रिया पर हमला किया। इसके अलावा फ्लेयर ने बताया कि वह रिप्ली से रेसलमेनिया में मिलेंगी।

ये भी पढ़ें:- 3 वजह क्यों जॉन सीना SmackDown में वापसी करने वाले हैं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications