WWE: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड के दौरान रोंडा राउजी (Ronda Rousey) से सस्पेंशन हटाया गया था और रोंडा ने ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) पर खतरनाक हमला कर दिया था। एडम पीयर्स ने यह खुलासा किया था कि वो रोंडा से सस्पेंशन नहीं हटाना चाहते थे। उस वक्त रोंडा राउजी बहस करने के मूड में नहीं थी और उन्होंने पीयर्स को आर्म बार में जकड़ते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी।Adam Pearce@ScrapDaddyAPRegrets.I’ve had a few.But then again, too few to mention. twitter.com/WWE/status/156…WWE@WWEAfter @RondaRousey rubs @ScrapDaddyAP face in the fact that she has been reinstated, the WWE Official loses his cool, and The Baddest Woman on the Planet make him pay for it. #SmackDown55740After @RondaRousey rubs @ScrapDaddyAP face in the fact that she has been reinstated, the WWE Official loses his cool, and The Baddest Woman on the Planet make him pay for it. #SmackDown https://t.co/STqgmrmL8YRegrets.I’ve had a few.But then again, too few to mention. twitter.com/WWE/status/156…अब एडम पीयर्स ने रोंडा राउजी द्वारा उनपर हुए हमले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एडम पीयर्स ने हाल ही में ट्वीट के जरिए अपनी मन की बात रखते हुए दुख व्यक्त किया और पीयर्स को अपने द्वारा की गई गलती का पछतावा है। बता दें, एडम पीयर्स ने पिछले हफ्ते SmackDown में हुए सैगमेंट के दौरान रोंडा राउजी को भला-बुरा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने रोंडा से इस चीज़ की माफी मांगने की कोशिश की थी लेकिन इसके बावजूद भी रोंडा ने उनपर जबरदस्त हमला कर दिया था।क्या WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी को एक बार फिर सस्पेंड किया जाएगा?WWE में रोंडा राउजी और एडम पीयर्स के बीच स्टोरीलाइन की शुरूआत हो चुकी है। देखा जाए तो रोंडा राउजी ने एडम पीयर्स पर हमला करके WWE के नियमों का उल्लंघन किया है। चूंकि, एडम पीयर्स एक ऑफिशियल हैं इसलिए उनपर हमला करने के लिए रोंडा राउजी को सस्पेंड किया जाना चाहिए। अब जबकि, Extreme Rules अगला इवेंट है, यह देखना रोचक होगा कि WWE का रोंडा को लेकर क्या प्लान है।संभव है कि रोंडा राउजी को विमेंस चैंपियनशिप पिक्चर से दूर रखा जा सकता है और पीयर्स उनसे अलग तरीके से डील करने की कोशिश कर सकते हैं। बता दें, शार्लेट फ्लेयर WWE में रोंडा राउजी की पुरानी दुश्मन रह चुकी हैं। यही कारण है कि एडम पीयर्स को रोंडा राउजी से बदला लेने के लिए शार्लेट फ्लेयर की वापसी करानी चाहिए। देखा जाए तो रोंडा राउजी को दूसरी बार सस्पेंड नहीं करना सही नहीं रहेगा। इसके बजाए उनका अथॉरिटी के साथ स्टोरीलाइन आगे बढ़ाना शानदार साबित हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।