WWE ऑफिशियल को फैन ने Brock Lesnar से फाइट करने की दी सलाह, ट्विटर पर मिला शानदार जवाब

WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर इस समय अपना जलवा दिखा रहे हैं
WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर इस समय अपना जलवा दिखा रहे हैं

आपको याद होगा पिछले साल WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने एडम पीयर्स (Adam Pearce) पर खतरनाक अटैक किया था। एडम पीयर्स ने इसके बाद लैसनर से अपना बदला लेने की बात भी कही थी। हालांकि अब लैसनर के खिलाफ रिंग में उतरने की कोई इच्छा नहीं है। ट्विटर पर किए गए कमेंट्स ने उन्होंने इस बात के साफ संकेत दे दिए।

Ad

WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने ट्विटर के जरिए दी अपनी खास प्रतिक्रिया

पिछले साल के अंत में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लैसनर ने काफी बवाल मचा दिया था। लैसनर ने कैमरामैन पर भी अटैक किया था। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने इसके बाद लैसनर को सस्पेंड करने की बात कही थी। यहां तक की लैसनर पर भारी जुर्माना भी लगा दिया था। इस दौरान लैसनर ने रिंग में पीयर्स की हालत भी खराब कर दी थी।

हाल ही में एक फैन ने एडम पीयर्स से कहा कि उन्हें ब्रॉक लैसनर का सामना करना चाहिए। पीयर्स ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो ऐसा क्यों करेंगे।

पीयर्स ने दिया शानदार जवाब
पीयर्स ने दिया शानदार जवाब

पीयर्स ने इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले लिया है। Cagematch के अनुसार उन्होंने WWE में सिर्फ दो ही मैैच लड़े। WWE ऑफिशियल के रूप में एडम पीयर्स काफी अच्छा काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन ने भी उनके ऊपर खास भरोसा जताया है।

WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच विनर टेक्स ऑल मैच होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस को इन दोनों की राइवलरी देखकर काफी मजा आ रहा है। इस मैच में फैंस को बड़ा सरप्राइज भी मिलेगा। WrestleMania 38 से पहले इस हफ्ते रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड होगा। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना इस एपिसोड में होगा। ब्रॉक लैसनर इस समय काफी गुस्से में लग रहे हैं। पिछले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर हमला कर दिया था। हालांकि इस दौरान रोमन रेंस और पॉल हेमन बच गए थे। दोनों मौके का फायदा उठाकर बैकस्टेज चले गए थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications