WWE Royal Rumble में इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये चौंकाने वाला निर्णय WWE ने इस बार लिया है। फैंस भी लगातार इस बारे में सोच रहे हैं। हालांकि इसमें सबसे बड़ा हाथ WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स का रहा था। एडम पीयर्स का कहना है कि रोमन रेंस के लिए उनकी च्वाइस एकदम सही है। WWE The Bump के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस के नए प्रतिद्वंदी को लेकर एडम पीयर्स ने बडा़ बयान दिया।WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने दिया बड़ा बयानदरअसल पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बैकस्टेज रोमन रेंस से एडम पीयर्स ने बात की। एडम पीयर्स ने कहा कि उन्होंने Royal Rumble के लिए रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी ढूंढ लिया है। पीयर्स ने कहा कि शो खत्म होने से पहले इस बारे में बता दिया जाएगा। सभी को लगा कि Smackdown रोस्टर का ही कोई बड़ा सुपरस्टार रोमन रेंस को टक्कर देगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। शो के अंत में पता चला कि रोमन रेेंस के अगले प्रतिद्वंदी Raw सुपरस्टार सैथ रॉलिंस होंगे। एडम पीयर्स ने अब बड़ा बयान देते हुए कहा,रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी को ढूंढने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक ऐसे रेसलर को ढूंढना पड़ता है जो रोमन रेंस को टक्कर दे पाए। आपको उस सुपरस्टार के ऊपर भरोसा होना चाहिए। सैथ रॉलिंस का इतिहास सभी को पता है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने जो किया शायद वो कोई नहीं कर सकता है। सभी इन दोनों के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं। पहले भी कई मैच ये दोनों WWE फैंस को दे चुके हैं। मुझे पता है कि रोमन रेंस इस चीज़ से खुश नहीं होंगे लेकिन हमारा फैसला अंतिम हो गया है। सभी ने मेरे निर्णय पर भरोसा किया और अब ये मुकाबला ऑफिशियल हो गया है। WWE’s The Bump@WWETheBumpAllow @ScrapDaddyAP to set the record straight about @WWERomanReigns vs. @WWERollins at #RoyalRumble.#WWETheBump9:24 AM · Jan 12, 202233168Allow @ScrapDaddyAP to set the record straight about @WWERomanReigns vs. @WWERollins at #RoyalRumble.#WWETheBump https://t.co/QDxb5fUF3cDay 1 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच नहीं हो पाया था। रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और इसके बाद लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में डाल दिया गया था। लैसनर ने फैटल 5वे मैच में जीत हासिल कर WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली। इस मैच का हिस्सा सैथ रॉलिंस भी थे।