Nick Aldis & Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और निक एल्डिस (Nick Aldis) की अनबन जारी रही। बाद में ट्राइबल चीफ ने एक वीडियो डालते हुए बताया था कि वो निक एल्डिस को पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने यहां निक की हालत खराब करने का दावा भी किया था। अब SmackDown जनरल मैनेजर ने इसपर प्रतिक्रिया दी।
ब्लू ब्रांड के टॉप ऑफिशियल निक एल्डिस ने सोशल मीडिया पर रोमन रेंस की वीडियो को पोस्ट किया। उन्होंने इसके कैप्शन में ट्राइबल चीफ पर निशाना साधा और उनके सामने Royal Rumble 2024 में आने वाली बड़ी चुनौती को लेकर बात की। निक ने बताया कि रेंस को उनके बजाय Royal Rumble में होने वाले मैच पर ध्यान देना चाहिए। एल्डिस ने निशाना साधते हुए कहा,
"अगर मैं ईमानदारी से अपनी राय बताऊं, तो आपके (रोमन रेंस) लिए उन टॉप लेवल के WWE सुपरस्टार्स पर ध्यान देना ज्यादा अच्छा रहेगा, जो Royal Rumble में आपके टाइटल को लेने की कोशिश करेंगे।"
आप नीचे निक एल्डिस की पोस्ट देख सकते हैं:
आपको बता दें कि Royal Rumble 2024 में रोमन रेंस को फैटल 4 वे मैच में अपने टाइटल को दांव पर लगाना होगा। उनका सामना एजे स्टाइल्स, एलए नाइट और रैंडी ऑर्टन से देखने को मिलेगा। यह ट्राइबल चीफ के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद पहली बार रेंस अपने टाइटल को फैटल 4 वे मैच में डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच में वो पिन हुए बिना भी टाइटल गंवा सकते हैं। उनपर बड़ा खतरा है।
WWE दिग्गज और Roman Reigns के साथी का Nick Aldis पर फूटा गुस्सा
द ब्लडलाइन फैक्शन के सदस्य और रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन ने निक एल्डिस द्वारा थोड़े समय पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी। निक ने हेमन को लेकर उस पोस्ट के कैप्शन में बात की थी। पॉल हेमन की इसपर हाल ही में नज़र गई और उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की। इसपर हेमन ने लिखा कि निक एल्डिस हमेशा उन्हें गुस्सा दिलाते हैं।
आप नीचे पॉल हेमन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
![पॉल हेमन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/e8374-17058946611954-1920.jpg?w=1460 1920w)