WWE SmackDown में धमाकेदार डेब्यू और जीत के बाद फेमस Superstar के फैंस के लिए खुशखबरी, बने मेन रोस्टर का हिस्सा

 टायलर बेट अब WWE SmackDown रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं
टायलर बेट अब WWE SmackDown रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं

Tyler Bate: WWE के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही ट्रिपल एच (Triple H) ने बेहद शानदार काम किया है। वो लगातार रिलीज हुए स्टार्स को वापस ला रहे हैं। इसके अलावा वो NXT स्टार्स को भी मेन रोस्टर में बराबर मौके दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। पूर्व NXT यूके चैंपियन टायलर बेट (Tyler Bate) अब अधिकारिक तौर पर मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं। यह उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।

Ad

26 वर्षीय टायलर बेट 2016 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल में ही SmackDown शो के दौरान अपने पुराने साथी बुच के साथ डेब्यू किया था। मेन रोस्टर में पहले मैच में उनका सामना प्रिटी डेडली से हुआ था। इस मुकाबले में बुच और टायलर बेट की जोड़ी ने जीत हासिल की थी। इस मैच में हिस्सा लेने के बाद उन्हें ब्लू ब्रांड में आधिकारिक तौर पर शामिल भी कर लिया गया था। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी यही दिख रहा है। वो अब ब्लू ब्रांड के रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं।

Ad

WWE NXT में काफी ज्यादा सफलता हासिल कर चुके हैं Tyler Bate

टायलर बेट की बात करें, तो उन्होंने येलो ब्रांड में काफी ज्यादा सफलता हासिल की थी। वो येलो ब्रांड के टॉप स्टार्स में से एक रहे हैं। येलो ब्रांड में अपने रन के दौरान उन्होंने NXT यूके चैंपियनशिप को 2 बार, यूके Heritage Cup को 1 बार, NXT टैग टीम चैंपियनशिप को 1 बार और यूके टैग टीम चैंपियनशिप को भी 1 बार जीता है। इसके अलावा वो WWE NXT यूके के एक मात्र ट्रिपल क्राउन चैंपियन रहे हैं।

टायलर बेट के अलावा एक टैग टीम ने वापसी की है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ऑथर्स ऑफ पेन ने भी वापसी कर ली है। उनके साथ पॉल एलरिंग ने भी WWE में वापसी की है। वो अब पॉल एलरिंग, कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट के साथ एक फैक्शन का हिस्सा बन गए हैं। उनकी वापसी के बाद कंपनी का टैग टीम डिवीजन काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से टायलर बेट को टैग टीम डिवीजन में बुक करता है।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications